इस बवाल के दौरान कई फ़ोटो जर्नलिस्ट्स ने अपना काम किया. पूरी मुस्तैदी से. हम उनकी खींची तस्वीरें आपको दिखा रहे हैं.
कैपिटल में ट्रम्प का समर्थक कन्फ़ेडरेट लड़ाई का झंडा लेकर टहलते हुए, इस झंडे को काफ़ी रंगभेदी माना जाता रहा है. (Reuters)
पुलिस अधिकारी की हिरासत में एक प्रदर्शनकारी (फ़ोटो : जोनथन अर्न्स्ट? reuters)
पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को क़ाबू करने के लिए किया कैपिटल के बाहर धमाका किया. (reuters)
कैपिटल बिल्डिंग के अंदर पुलिस और मीडिया को तेवर दिखाते प्रदर्शनकारी (AP)
कैपिटल बिल्डिंग के अंदर कन्फ़ेडरेशन फ़ाइट और ट्रंप के नाम का झंडा लेकर दंगा मचाते प्रदर्शनकारी (reuters)
कैपिटल बिल्डिंग के बाहर झंडा-बैनर लहराते प्रदर्शनकारी (Reuters)
कैपिटल बिल्डिंग पर चढ़े हुए प्रदर्शनकारी (AP)
ट्रंप का रैम्बोनुमा झंडा फहराते प्रदर्शनकारी (reuters)
कैपिटल बिल्डिंग की दीवार पर कई प्रदर्शनकारी चढ़ गए. (reuters)
पुलिस ने दंगाइयों को काबू करने के लिएआंसू गैस के गोले दागे. उसके बाद कैपिटल के अंदर मौजूद सांसदों और अधिकारियों ने इस तरह के गैस मास्क पहन लिए. ये तस्वीर कांग्रेस सदस्य डेविड ट्रोन ने अपने ट्विटर पर साझा की.
कैपिटल बिल्डिंग के बाहर जुटे ट्रम्प समर्थकों ने किस कदर हंगामा मचाया, ये तस्वीर दिखाती है. (Reuters)
हंगामा कर रहे ट्रम्प समर्थकों पर मिर्च का स्प्रे चलाती पुलिस (Reuters)
ट्रम्प समर्थकों को रोकने का प्रयास करती पुलिस (AP)
बीच में सींग और दुशाला पहने ट्रम्प समर्थक के बहुत मीम्स बन रहे हैं. ये सांसदों के चैम्बर के ठीक बाहर का दृश्य है, जहां प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया था. (AP)पूरा मामला जानने के लिए ये ख़बर पढ़िए :



















