The Lallantop

यूपी: मंत्री आने वाले थे, अधिकारी ऐसे भड़भड़ाए कि मिट्टी पर डामर लीप सड़क बता दिया

यूपी PWD मंत्री जितिन प्रसाद का बाराबंकी दौरा होना था. सड़क खराब थी. सो पैचवर्क के नाम पर वो हुआ कि इंजीनियरिंग की विधा जलसमाधि ले ले.

Advertisement
post-main-image
बाराबंकी के हेतमापुर में था यूपी के PWD मंत्री जितिन प्रसाद का दौरा

उत्तर प्रदेश का बाराबंकी जिला. यहां के हेतमापुर इलाके में मंत्री जी का दौरा होना था. मंत्री कौन? यूपी सरकार में PWD (लोक निर्माण विभाग) मंत्री जितिन प्रसाद. जिस रास्ते PWD मंत्री को आना था, वो काफी खराब था. इसलिए अधिकारियों ने वहां मंत्री के पहुंचने से पहले सड़क बना दी. लेकिन अब उस सड़क निर्माण के तस्वीरों की चर्चा है. ये सड़क नहीं, सिर्फ एक ‘कामचलाऊ सड़क’ बताई जा रही है. आजतक के सैयद रेहान मुस्तफा की रिपोर्ट के मुताबिक इसे इतनी जल्दबाजी में बनाया गया कि न तो रास्ते की धूल साफ की गई और न ही मिट्टी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बता दें कि पक्की सड़क बनाने से पहले भूमि को समतल करते हुए एक लेवल तक लाया जाता है, लेकिन जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें सीधे सड़क बनती दिख रही है.

अधिकारी बोले- ‘मजदूरों से गलती हुई होगी’

रिपोर्ट के मुताबिक इस सड़क को बनवाने वाले इंजीनियरों ने गलती मान लगी और सुधार करने की बात भी कही है. PWD के अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से सड़क पर काफी गड्ढे हो गए थे. इसलिए सूरतगंज-हेतमापुर सड़क की मरम्मत का काम कराया गया. इस सड़क की लंबाई लगभग 10 किमी बताई जा रही है. बिना साफ-सफाई के सड़क बनाने की बात पर अधिकारियों ने कहा है कि मजदूरों से गलती हुई होगी और संज्ञान लेकर इस गलती को सुधारा जाएगा.

Advertisement
बाढ़ प्रभावितों से मिलने पहुंचे थे जितिन प्रसाद

27 अगस्त को बाराबंकी जिले के प्रभारी और PWD मंत्री जितिन प्रसाद हेतमापुर में प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे. उन्होंने यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की समीक्षा की. प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया. उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को लेकर पुल के लिए सर्वे किया जा रहा है.  

इस दौरान बाढ़ प्रभावितों को राहत और खाने की चीजों की किट बांटी गई. रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री जी के जाते ही वहां लंच पैकेट के लिए अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मौजूद अधिकारियों और BJP के कार्यकर्ताओं ने हालात को काबू किया.

Advertisement

ये भी पढ़ें- UP: राजभवन के सामने महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया, अखिलेश बोले- 'बुलडोजर जरूरी एंबुलेंस नहीं'

वीडियो: खर्चा पानी: सरकार का सड़कों से कमाई का पूरा प्लान क्या है?

Advertisement