The Lallantop

प्रयागराज के होटल में अब डिप्टी CMO की लाश मिली, पुलिस को क्या पता चला?

मर्डर या सुसाइड?

Advertisement
post-main-image
सुनील कुमार सिंह की संदिग्ध हालात में लाश मिली है | फोटो: आजतक

यूपी के प्रयागराज के एक होटल में डिप्टी CMO डॉ सुनील कुमार सिंह का संदिग्ध हालात में शव मिला है. पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि सुनील कुमार बनारस के रहने वाले थे. आजतक से जुड़े पंकज श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके का ये मामला है. यहां होटल विट्ठल के कमरा नंबर-106 में उनका शव मिला है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या है या हत्या.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार सिंह का 8 महीने पहले मिर्जापुर से प्रयागराज ट्रांसफर हुआ था. वह सीएमओ ऑफिस में तैनात थे और संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए थे. सिविल लाइंस स्थित विट्‌ठल होटल में उन्होंने एक कमरा ले रखा था. 8 महीने से यहीं रह रहे थे. सोमवार, 24 अप्रैल की सुबह उसी कमरे में उनका शव मिला है.

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे से साक्ष्य जुटाए हैं. डॉ. सुनील कुमार सिंह मूल रूप से बनारस के पांडेयपुर के रहने वाले थे. शव की स्थिति को देखकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अंदेशा जताया है कि ये सुसाइड नहीं, बल्कि हत्या है.

Advertisement

पुलिस का कहना कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी. होटल में डीएम संजय कुमार खत्री और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा भी पहुंचे. स्वास्थ्य विभाग में उनके साथ काम करने वाले डॉक्टर्स ने मीडिया को बताया कि प्रयागराज पोस्टिंग से पहले सुनील कुमार सिंह की तैनाती मिर्जापुर में थी. अगस्त 2022 में प्रयागराज पोस्ट हुए थे. चूंकि ये होटल सीएमओ कार्यालय से सिर्फ 4 किमी दूर था. इसलिए सुनील कुमार सिंह यहीं पर रहने लगे थे. डॉक्टर्स के मुताबिक वो काफी मिलनसार थे. और किसी से भी उनका विवाद नहीं था.

वीडियो: अतीक अहमद मर्डर के बाद प्रयागराज, में उसके इलाके में क्या हो रहा?

Advertisement
Advertisement