The Lallantop

2 साल के भीतर मां-बेटे ने 10वीं क्लास में किया मथुरा टॉप

पैसों की दिक्कत की वजह से मां ने छोड़ी थी पढ़ाई.

Advertisement
post-main-image
Youtube grab: निल बट्टे सन्नाटा फिल्म का सीन. स्वरा फिल्म में मैथ्स समझने के लिए क्लास के एक लड़के से हेल्प लेती हैं.
स्वरा भास्कर की नई फिल्म आई है 'निल बट्टे सन्नाटा'. अच्छी फिल्म है. अगर आपने न देखी हो तो बिना सस्पेंस खत्म किए हम बता दें. फिल्म में स्वरा अपनी बेटी की पढ़ाई की खातिर खुद स्कूल में एडमिशन ले लेती हैं. मन लगाकर पढ़ती हैं. बेटी से ज्यादा नंबर भी लाती हैं. फिल्म इसी कहानी को बताती हुई आगे बढ़ती है. ये थी रील की कहानी. अब बात रियल की.
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक बालक साहिल गुप्ता ने 10वीं क्लास में टॉप किया है. बहुत शाबासी की बात है. लेकिन दिल को खुश कर देने वाली बात ये है कि ठीक 2 साल पहले साहिल की मम्मी ज्योति ने भी मथुरा जिले में 10वीं क्लास में टॉप किया था. द टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, ज्योति ने फाइनेंशियल दिक्कतों की वजह से पढ़ाई छोड़ दी थी. 2013 में ज्योति ने 9वीं क्लास में एडमिशन लेकर फिर से पढ़ाई शुरू कर दी. दसवीं में ज्योति ने मथुरा जिले में टॉप कर दिया. नंबर आए थे 94.6 फीसदी. मां, मां ही होती हैं. साहिल के 94 फीसदी नंबर आए. यानी मम्मी से (0.6) फीसदी कम. ज्योति ने कहा, 'मैंने जब पढ़ाई शुरू की थी, तो मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं टॉप करूंगी.' एक बात और. ज्योति की पढ़ाई सिर्फ 10वीं तक नहीं रुकी. ज्योति ने इस साल 12वीं क्लास में 90 फीसदी नंबर पाए हैं. ज्योति ने बताया, 'मेरे स्कूल जाने की बात को लेकर साहिल कभी अनकंफर्टेबल नहीं हुआ. मेरे पति स्कूल में टीचर हैं. जब भी मैं स्कूल पढ़ने जाती, वो घर के सारे काम करते.' ज्योति ने कहा, 'अगर सब कुछ अच्छा रहा तो मैं ग्रेजुएशन पूरी करना चाहूंगी.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement