The Lallantop

शराब पीना सेहत और बारात दोनों के लिए हानिकारक है!

दूल्हा शराब पीकर स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन ने जयमाला फेंक कर कहा- मुझे नहीं करनी इस पियक्कड़ से शादी.

Advertisement
post-main-image
symbolic image
शराब सिर्फ सेहत के लिए हानिकारक नहीं है. सजी धजी दूल्हे की बारात के लिए भी हानिकारक है. मंडप से लौटने की नौबत आ सकती है. कानपुर में एक दुल्हन ने बारात इसलिए बैरंग भेज दी. क्योंकि दूल्हे के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी. बारात वाले चिढ़ गए. लड़की वालों से खूब बहस हुई. पुलिस आई लेकिन जाती बारात को रोकने का कोई जुगाड़ न हो सका. दूल्हा बाबू शराब के नशे में विद बारात लौट लिए.
बताया जाता है कि दूल्हे अरविंद की उम्र दुल्हन से काफी ज्यादा थी. पुलिस के मुताबिक, दूल्हा बाबू जब शादी के स्टेज पर चढ़े तो 26 साल की दुल्हनिया के सामने वो अंकल ही लग रहे थे. तारों की छांव में स्टेज पर दूल्हे के मुंह से आती शराब की बदबू भी फैल गई. दुल्हन गुस्सा गई. जयमाल फेंका और शादी से कर दिया साफ मना. फैमिली से कहा, 'मैं इस ज्यादा उम्र वाले शराबी से ब्याह नहीं करुंगी.' बस ब्याह के शगुन में फैल गया रायता.
वन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दूल्हे अरविंद और उसके दोस्त डीजू वाले बाबू से भी लड़ने लगे. क्योंकि रीति-रिवाजों के लिए डीजे को कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया था. अरविंद और उसके दोस्त गुस्सा गए. गाली गलौच करने लगे. दुल्हन नेहा के पिता ने कहा, 'मेरी बेटी ने ऐसे आदमी से शादी न करने का फैसला किया, जिसने शराब पी हुई थी. मैं उसके फैसले में उसके साथ हूं.' पुलिस ने पहले दोनों तरफ के लोगों को समझाया कि शादी कर लो. पर फाइनल गोटियां सेट नहीं हो पाईं. दूल्हा रिटर्न हो लिए बारात लेकर. एसपी सुरेंद्र तिवारी ने कहा, 'दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं थी. क्योंकि दूल्हे ने शराब पी हुई थी. और उसकी उम्र भी ज्यादा थी.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement