The Lallantop

70 साल के बुजुर्ग के ऊपर दो बार चढ़ा दी SUV, दर्द से कराहते रहे

Jhansi, UP में राजेन्द्र गुप्ता नाम के बुजुर्ग को SUV ने टक्कर मारी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गए और गाड़ी के नीचे आ गए.

Advertisement
post-main-image
घटना झांसी के सिप्री बाजार इलाके की है (Image: India Today)

उत्तर प्रदेश के झांसी (Jhansi, Uttar Pradesh) में डराने वाला मामला सामने आया है. जहां एक पतली गली में, एक शख्स ने 70 साल के बुजुर्ग के ऊपर टोयटा फॉरच्यूनर गाड़ी (Toyota fortuner) चढ़ा दी (Man runs car over an elderly man). बताया जा रहा है मामला तब का है, जब झांसी के सिप्री बाजार इलाके में शख्स अपनी गाड़ी रिवर्स कर रहा था. और रास्ते के दोनों तरफ गाड़ियां पार्क थीं.

Advertisement

NDTV की खबर के मुताबिक, राजेन्द्र गुप्ता नाम के बुजुर्ग को SUV गाड़ी ने टक्कर मारी, जिसके बाद वो जमीन पर गिर गए. कुछ फिट बुजुर्ग गाड़ी के नीचे फंसे घसीटते भी रहे. गिरने के कुछ देर बाद ही SUV ड्राइवर फिर से गाड़ी उनके ऊपर चढ़ा देता है.

ये भी पढ़ें: कानपुर देहात: गोलगप्पे के ठेले पर शुरू हुआ विवाद, फिर चले लाठी-डंडे और गोली, 5 लोग हिरासत में

Advertisement

दर्द से कराहते रहे बुजुर्ग तो इकट्ठा हुए लेग

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दर्द से कराहते रहे, जिसके बाद आस-पास के लोग वहां इकट्ठा हुए. बुजुर्ग की मदद करने की कोशिश करने लगे. लोगों ने बुजुर्ग को गाड़ी के नीचे से बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि गाड़ी का ड्राइवर भी मदद के लिए बाहर आया. और बुजुर्ग को अस्पताल ले गया.

बताया जा रहा है कि मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. जिसमें जान जोखिम में डालने और गंभीर चोट पहुंचाने वगैरह के मामले दर्ज किए गए हैं.

Advertisement
पुणे में नाबालिग के कार हादसे का मामला भी सामने आया था

इससे पहले महाराष्ट्र के पुणे में Porsche कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत का मामला भी सामने आया था. जिसमें एक नाबालिग तेज रफ्तार गाड़ी चला रहा था. मामले में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप भी लगाए गए थे. 

फिलहाल अब खबर है कि 17 साल का लड़का जो हादसे से जुड़ा था. उसके पिता का कहना है कि हादसे के वक्त गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था. इस दावे को लड़के के दो दोस्तों ने भी समर्थन दिया है.

वीडियो: AIIMS Rishikesh में आरोपी को पकड़ने पुलिस ने इमरजेंसी में घुसा दी गाड़ी, हंगामा हो गया!

Advertisement