The Lallantop

यूपी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गंगा में डूबे, बचाने की जगह पैसे ट्रांसफर कराते रहे गोताखोर!

घटना कानपुर के नानामऊ घाट की है. अधिकारी के दोस्तों का आरोप है कि उन लोगों ने गोताखोरों से तुरंत मदद मांगी थी, लेकिन गोताखोरों ने कहा कि पहले 10 हजार रुपये दो, फिर बचाने जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
यूपी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदित्यवर्धन सिंह की तलाश जारी है. (फोटो: आजतक)
author-image
रंजय सिंह

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी आदित्यवर्धन सिंह के गंगा नदी में डूबने की खबर है. घटना कानपुर नगर के बिल्हौर कोतवाली के अंतर्गत आने वाले नानामऊ घाट की है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदित्यवर्धन सिंह दोस्तों के साथ गंगास्नान के लिए नानामऊ घाट गए थे. इस दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण वो डूब गए. अधिकारी के दोस्तों का कहना है कि उन लोगों ने तुरंत वहां मौजूद गोताखोरों से मदद मांगी थी, लेकिन गोताखोरों ने ‘पहले उन्हें 10 हजार रुपये देने’ की बात कही. कैश न होने के कारण जब तक पैसे एक दुकानदार के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए, तब तक देर हो चुकी थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक के रंजय सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, कानपुर के नानामऊ घाट पर हुई ये घटना शनिवार, 31 अगस्त की है. उन्नाव के रहने वाले यूपी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आदित्यवर्धन सिंह अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए थे. उनके दोस्तों का कहना है कि नहाते समय आदित्यवर्धन ने फोटो खींचने के लिए कहा. इस दौरान उनका पैर गंगा के गड्ढे में चला गया और वो डूबने लगे. उनके दोस्तों ने तुरंत घाट पर खड़े गोताखोरों से मदद मांगी.

पहले बचाने की बजाए गोताखोर पैसे मांगते रहे!

आदित्यवर्धन के दोस्तों का आरोप है कि गोताखोरों ने उन लोगों से पहले 10 हजार रुपये देने को कहा. उनके पास उस वक्त 10 हजार रुपये कैश नहीं थे. आदित्यवर्धन के दोस्तों का कहना है कि उन लोगों ने गोताखोरों से कहा कि वो लोग पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर देंगे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- मां-बच्चे की डूबने से मौत, पूरे NCR में जलभराव और जाम, दिल्ली में जानलेवा बरसात का कहर

दोस्तों का आरोप है कि गोताखोरों ने पहले पास के एक दुकानदार के अकाउंट में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कराए और फिर आदित्यवर्धन को बचाने के लिए आगे बढ़े. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. आदित्यवर्धन गंगा नदी में कहीं नजर नहीं आए, गोताखोरों को वो नहीं मिले.

वहीं जिस दुकानदार के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराए गए थे, उसका कहना है कि गोताखोरों का अपना कोई अकाउंट नहीं  था, इसलिए उसके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कराए गए थे. लेकिन जब आदित्यवर्धन नहीं मिले, तो उन्होंने पैसे तुरंत वापस कर दिए. ये पूछे जाने पर कि गोताखोर पहले डूबते शख्स को बचा लेते, फिर पैसे मांगते. इस पर दुकानदार ने कहा, ‘जब कोई दिखता, तो बचा लेते’.

Advertisement

आदित्यवर्धन सिंह की पत्नी शैलजा मिश्रा महाराष्ट्र में जज हैं. आदित्यवर्धन के चचेरे भाई अनुपम सिंह बिहार में सीनियर IAS अधिकारी हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव हैं. अब तक आदित्यवर्धन की बॉडी नहीं मिली है. पुलिस-प्रशासन की ओर से तलाशी अभियान जारी है.

वीडियो: मां-बच्चे की डूबने से मौत, सामने आई बड़ी लापरवाही!

Advertisement