भारत में शादी में दूल्हा दो ही तरह से बारात लेकर जाता है. पहला- घोड़ी पर. दूसरा- कार में. दोनों में बाराती दूल्हे के आगे दिखते हैं. नाचते हुए. लेकिन उत्तर प्रदेश में एक दूल्हे ने बारात ले जाने का अलग तरीका निकाला. लेकिन वो तरीका पुलिस को पसंद नहीं आया. उसने बारात रोकी और दूल्हे की SUV जब्त कर ली. दरअसल दूल्हा कार पर खड़ा होकर बारात ले जा रहा था. पोज़ कर रहा था जो उसे भारी पड़ गया (UP Groom Plays Statue Standing On A Car).
SUV पर चढ़ कर गजब पोज दे रहा था दूल्हा, यूपी पुलिस ने देख लिया, बारात रुकवाई और...
अंकित नाम का व्यक्ति सहारनपुर के भैला गांव से मेरठ के कुशावली गांव में अपनी बारात लेकर जा रहा था. अंकित SUV कार के ऊपर खड़ा था. दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर उसकी फ़ोटोज़ खींची जा रही थीं. दूल्हा पोज़ कर रहा था. उसकी यह हरकत पुलिस को बिल्कुल पसंद नहीं आई

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक़ 12 मार्च को अंकित नाम का व्यक्ति सहारनपुर के भैला गांव से मेरठ के कुशावली गांव में अपनी बारात लेकर जा रहा था. अंकित SUV कार के ऊपर खड़ा था. दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर उसकी फ़ोटोज़ खींची जा रही थीं. ड्रोन से. दूल्हा पोज़ कर रहा था. एक मूर्ति की तरह कार के ऊपर खड़ा था. दूल्हे की यह हरकत पुलिस को बिल्कुल पसंद नहीं आई और उन्होंने SUV को जब्त कर लिया.
NDTV से बात करते हुए खतौली सर्कल अधिकारी यतेंद्र सिंह नागर ने कहा,
"हमें एक दूल्हे की फ़ोटोज़/वीडियोज़ मिले. जांच की तो मंसूरपुर पुलिस ने बारात को एनएच-58 पर रोक लिया और कार जब्त कर ली. आगे की जांच चल रही है."
ये भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर नहीं आ रहे शख्स के घर 'बारात' लेकर आए दोस्त, पुपाड़ी बजाकर बुलाया!
बर्फ़ में फंसी बारात, फिर...शादियों में अजीबोगरीब वाकये पेश आना आम बात है. जनवरी में भीषण बर्फ़बारी के बीच एक बारात का एक वीडियो वायरल हुआ था. उसमें बर्फ में गाड़ियों की आवाजाही बंद होने के बाद बारातियों ने कुछ ऐसा किया जिसने बारात को यादगार बना दिया. उन्होंने पैदल ही बारात निकालने का फैसला किया. बारात में शामिल लोग 2 फ़ीट ऊंची बर्फ में चले. और करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर बारात दुल्हन के घर पहुंची. बारात में शामिल पहाड़ी लोगों ने पहाड़ी गानों पर झूमना-नाचना शुरू किया और 10 किलोमीटर का लंबा थकाऊ सफ़र हंसते-गाते पूरा किया.
वीडियो: आगरा में रसगुल्ले पर बारातियों-घरातियों में ऐसी मार हुई कि एक की मौत हो गई!













