कैराना में किसे मां के दूध की ललकार दे गए राजनाथ सिंह
गृह मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे.
Advertisement

फोटो - thelallantop
उत्तरप्रदेश में एक जगह है कैराना. मीडिया में खबरें आईं तो दुनिया को बताया गया कि यहां से हिंदू परिवार पलायन कर गए वजह मुसलमान थे. वहां पहुंचे देश के गृह मंत्री. राजनाथ सिंह. बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. राजनाथ सिंह ने कहा. क्या हालात हो गए हैं यहां. इस जगह मां-बहनों की इज्जत लूटी जा रही है. लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है. दिन सोमवार का था. गृह मंत्री ने कहा यूपी में बीजेपी की सरकार आने पर ऐसे सभी मामलों में कार्रवाई होगी. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी खबर में लिखा कि उन्होंने कहा है. 'जो लोग गुंडागर्दी कर लोगों में दशहत पैदा कर रहे हैं, हम देखेंगे कि उन्होंने कितना मां का दूध पिया है.' ये भी कहे कि केंद्र में बीजेपी सरकार है लेकिन जब तक राज्य में नहीं है, आप लोगों का कुछ भला होना-जाना नहीं है. ये भी बोले कि इस प्रदेश में नियम कानून रह नहीं गए हैं. लोगों पर फर्जी मुकदमे होते हैं. भाजपा की सरकार बनी तो जांच कराएंगे. लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस कराए जाएंगे. वैसे इसके पहले कैराना से बीजेपी सांसद हुकुम सिंह भी रैली में बोले थे. उनने कहा मुसलमानों के कारण हिंदू परिवार पलायन करने को मजबूर हैं और इसी कारण इस इलाके में बीजेपी ने नारा दिया है- ‘मां बहनों की शान में, बीजेपी मैदान में.’
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















