The Lallantop

राहुल गांधी की अडानी वाली संसद स्पीच क्यों कटी? अमित शाह ने क्या नसीहत दे दी?

"हमें विपक्ष के साथ मीटिंग करने में...."

Advertisement
post-main-image
अमित शाह(बाएं) और राहुल गांधी(दाएं)(फोटो: आज तक)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 14 फरवरी, को न्यूज एजेंसी ANI को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू के दौरान संसद में कई सांसदों के भाषण को हटाने पर सवाल किया गया. जानिए अमित शाह का इस पर क्या जवाब था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बात की शुरुआत हुई लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के कीचड़ में कमल उगने वाले भाषण को लेकर. ANI संपादक स्मिता प्रकाश ने अमित शाह से सवाल पूछा, 

“लोकसभा में प्रधानमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा था कि कमल कीचड़ में उगता है. आप जितना चाहें उतना कीचड़ उछाल लें, लेकिन इस दौरान प्रधानमंत्री को कोई सुनने को तैयार नहीं था. संसद की कार्रवाई इतनी खराब हो गई है कि प्रधानमंत्री को अपना पूरा भाषण शोर शराबे के बीच देना पड़ा.”

Advertisement

इस पर अमित शाह जवाब देते हैं,

“पूरा देश सुनता है. जो सांसद तय करते हैं बोलते हैं जनता सब सुनती है. आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के कमेंट्स पढ़िए पता चल जाएगा पूरी जनता सुनती है. और अगर राजनीतिक कारणों के चलते कोई पार्टी सुनना नहीं चाहती है तो वो भी जनता देख रही है.”

इसके बाद स्मिता प्रकाश सवाल करती हैं कि विपक्ष का आरोप है कि उनके शब्दों को उनके भाषणो को हटा दिया जाता है, एक्सपंज कर दिया जाता है. इस पर अमित शाह कहते हैं, 

Advertisement

“ये कोई पहली बार नहीं है जो किसी के शब्दों को हटाया गया हो. संसद की कार्रवाई हटाए गए शब्दों और वाक्यों से भरी है. संसद के नियमों के अनुसार ही बहस का स्थान है. और जब नियमों के अनुसार बहस करनी है तो संसदीय भाषा का इस्तेमाल करना पड़ेगा.”

इस पर स्मिता प्राकश अधीर रंजन का वाकया बताते हुए कहती हैं कि अधीर रंजन ने संसद के अंदर कार्रवाई के दौरान पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया था और आपने(अमित शाह) ने उन्हें टोक दिया था. मगर अब तो गाली गलौज भी शुरु हो चुकी है और क्या आपको नहीं लगता है कि सभी पार्टियों को साथ बैठकर इस पर विचार करना चाहिए क्योंकि लोग इससे काफी परेशान हो चुके हैं. इसपर अमित शाह कहते हैं,

“मैं तो मानता हूं कि जनता सब देख रही है और जनता इसका आंकलन भी करती है. वोट डालते वक्त जनता इन सब चीजों को ध्यान में रखेगी.”

अमित शाह आगे कहते हैं कि उन्हें किसी के साथ बैठने में कोई परहेज नहीं है. मगर इसके लिए पहल तो सभी को करनी होगी.  '
 

वीडियो: अमित शाह संसद में अधीर रंजन की क्या बात सुन भड़के, कहा- देश को गुमराह ना करें!

Advertisement