वास्तु एजेंसी की दिशा बदल कर कोर्ट ले आया ये आदमी
वास्तुशास्त्री बाबा ने इसको सलाह दी थी कि बच्चा अलां फलां तरीके से घर बनवाओ. संपत्ति आएगी. नहीं आई. आदमी कंज्यूमर कोर्ट आ गया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
वास्तुशास्त्र के नाम पर पब्लिक को बेवकूफ बनाने वाली कर्नाटक की एक एजेंसी अब खुद कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाएगी. इस बार एक आदमी की खनक गई है. विजयपुरा का रहने वाला ये आदमी कानून का जानकार था. पहले उनकी सलाह के लिए हजारों खर्च किए. फिर घर का कायाकल्प कराने में लाखों. नतीजा जीरो बटा सन्नाटा. खंगाले मूसल के जैसे हो गए तो गुस्से में कंज्यूमर फोरम में घसीट लिया वास्तु एजेंसी को. विजयपुरा के महादेव दुदिहल ने पिटीशन दायर की है. उसमें लिखा है "मैं 2007 से घरेलू और फाइनेंसियल समस्याओं से जूझ रहा था. करीब एक साल पहले टीवी पर एक प्रोग्राम देखा. जिसमें एक गुरुजी अपनी फर्म का प्रचार कर रहे थे. कि कैसे लोगों को भयानक फायदा हुआ. जब उनके वास्तु की सलाह से लोगों ने अपने घर बनवाए. या रेनोवेशन कराया. मैं हलकान बैठा था. सरला वास्तु की हेल्प लेने का फैसला कर लिया." सरला वास्तु एजेंसी चलाने वाले हैं चंद्रशेखर गुरुजी. महादेव एक लीगल फर्म का एम्प्लॉयी है. अखबार द हिंदू में उसकी कहीनी छपी है. गुरुजी जी की सलाह पर उसने साढ़े चार लाख रुपए उधार लिए. घर का कायापलट हो गया. लेकिन किस्मत का नहीं. धन सम्पत्ति में इजाफा होने की छोड़ो, कर्जा और चढ़ गया. दुदिहल ने कोर्ट में वो 11 हजार 600 रुपए की फीस वाला ब्लूप्रिंट भी लगाया है. जिसमें एजेंसी ने घर के आर्किटेक्चर में बदलाव का खाका खींचा था.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











.webp?width=275)









