मिजोरम (Mizoram) में 23 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे एक निर्माणाधीन रेलवे पुल (Railway Bridge Collapse) ढहने की खबर आई है. घटना राजधानी आइजोल से 20 किलोमीटर दूर सैरांग इलाके की है. हादसे में अब तक 17 मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आ रही है. जानकारी मिली है कि हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे. कई मजदूरों के घायल होने की भी खबर है.
मिजोरम में बन रहा रेलवे पुल गिरा, 17 मजदूरों की मौके पर मौत, PMO ने क्या कहा?
हादसे के वक्त 35 से 40 मजदूर मौके पर काम कर रहे थे. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी...


NF रेलवे के CPRO सब्यसाची डे ने बताया कि रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल का दौरा करेंगे. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है. घटना से जुड़े फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दिख रहा है कि पुल के तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर टूटकर गिरा हुआ है. मजदूर इसी गाडर पर काम कर रहे थे. जमीन से पुल की ऊंचाई करीब 104 मीटर यानी 341 फीट है.
PMO की तरफ से ट्वीट में लिखा गया,
मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं. उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है. घायल जल्दी स्वस्थ हों. बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है. मृतक के परिजनों को PMMRF से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे.

खबर से जुड़े और अपडेट्स आते ही हम आपको बताते चलेंगे…
वीडियो: 1966 में मिजोरम में राजेश पायलट ने बमबारी की, BJP के इस आरोप पर सचिन पायलट ने क्या कहा?
















