The Lallantop

U-19 के ये 3 कैच देखने के बाद आप कहेंगे- अपने खिलाड़ी जॉन्टी रोड्स से कम हैं के

उधर पाक खिलाड़ियों ने ऐसी लोली-लोली कैचें छोड़ीं कि का बताएं.

Advertisement
post-main-image
भारत के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में कई बेहतरीन कैच लिए.
अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल भारत ने जीत लिया है. पाकिस्तान को पटककर. वो भी 203 रनों से. और इस जीत में एक मंत्र बहुत काम आया. टेक कैच, विन मैच. भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने क्या बेहतरीन फील्डिंग की. एकदम जॉन्टी रोड्स. चीतों की तरह भाग रहे थे मैदान में. ऐसे-ऐसे कैच लिए कि देखते बनता है. तीन कैचें तो इसमें सबसे खास थीं. पहली कैच तो पेस बॉलर शिवम मावी ने ली. फिर कप्तान पृथ्वी शॉ और उप कप्तान शुभमन गिल ने जो कैच लिए वो भी बेहद शानदार थे. तीनों के वीडियो देखिए-

1. शिवम मावी

शिवम फाइन लेग पर खड़े थे. ईशान ने गेंद डाली. पाक के ओपनर बैट्समैन मुहम्मद जैद आलम ने बल्ला घुमाया और गेंद सीधा बाउंडरी की तरफ जा रही थी. मगर फिर बीच में शिवम मावी आ गए और ये शानदार कैच लिया. ये मैच का पहला और बहुत जरूरी विकेट था.  

2. पृथ्वी शॉ

दूसरा बेहतरीन कैच लिया कप्तान पृथ्वी शॉ ने. वो गली में खड़े थे. ईशान की गेंद पर इमरान शाह ने शॉट खेला और गेंद सीधा पृथ्वी के हाथों में. कैच आसान नहीं था. आपने वीडियो में देख ही लिया.

3. शुभमन गिल

तीसरा बेहतरीन कैच लिया मैन ऑफ द मैच शुभमन गिल ने. हसन खान का. बॉलिंग कर रहे थे रेयान पराग. हसन ने उठा के शॉट खेला और मिड ऑफ पर खड़े गिल ने इस कैच को लंबी दौड़ लगाकर लपक लिया.
इन तीनों कैचों को देखकर आपको भी यकीन हो गया होगा कि भारत की जीत में अच्छी फील्डिंग का बड़ा रोल है. वहीं, इसके उलट पाकिस्तान टीम ने ऐसी लोली-लोली कैचें छोड़ी हैं कि क्या बताएं. भारत की जीत और पाकिस्तान की हार में ये एक बुनियादी और सबसे बड़ा अंतर था. कहा जा सकता है कि टीम इंडिया के भविष्य के साथ ही टीम इंडिया की फील्डिंग का भी भविष्य अच्छा है.
क्रिकेट की दुनिया से: U-19 वर्ल्डकप : पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बैटिंग का आखिरी ओवर हार्ट अटैक लाने वाला था U-19 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को इतनी बुरी तरह हराया है कि वो महीनों सो ना पाएंगे बिना एक भी छक्का मारे, पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए शुभमन गिल ने U19 वर्ल्डकप: IPL में न बिकने वाले ईशान पोरेल ने पाकिस्तानी टीम को तहस-नहस कर दिया आज पाकिस्तान के खिलाफ शुभमन गिल की सेंचुरी पर सबसे खुश शाहरुख़ खान होंगे

Advertisement
Advertisement