The Lallantop

यूक्रेन के ड्रोन अटैक से दहला रूस, मॉस्को के सारे एयरपोर्ट बंद, तेल टैंकर के ढक्कन का वीडियो वायरल

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. करीब 200 ड्रोन हमलों के बाद एयरपोर्ट बंद करने पड़े, जबकि कपोत्न्या तेल रिफाइनरी में आग लगने से आसमान काले धुएं से भर गया

Advertisement
post-main-image
यूक्रेन ने रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. (फोटो- X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यूक्रेन ने मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया जिसमें लगभग 200 ड्रोन इस्तेमाल हुए और मॉस्को की कपोत्न्या तेल रिफाइनरी को भी निशाना बनाया गया।
  • यह हमला रूस द्वारा यूक्रेन के कीव पर पिछले सप्ताह हुए हमले के जवाब में किया गया, जिसमें एक धार्मिक स्थल में आग लग गई थी, और इससे पहले इस रिफाइनरी पर दो बार हमला हो चुका है।
  • हमले के बाद मॉस्को के चारों एयरपोर्ट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए और 500 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हुईं, जबकि रूसी रक्षा मंत्रालय ने 24 घंटे में हजारों ड्रोन हमलों को नाकाम करने का दावा किया है।

यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है. तकरीबन 200 ड्रोन हमले मॉस्को में हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 लोग घायल हुए हैं. हमले के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए. इनमें आसमान में आग की लपटें और धुएं के बड़े-बड़े गुबार दिख रहे हैं. यूक्रेन ने मॉस्को की कपोत्न्या (Kapotnya) तेल रिफाइनरी पर भी हमले किए हैं. एक महीने में यह तीसरी बार है, जब इस रिफाइनरी को निशाना बनाया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

यूक्रेन का ये हमला इतना भयंकर था कि विस्फोट के बाद एक तेल टैंकर का ढक्कन कई मीटर हवा में उछल गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के बाद रूस की राजधानी में 'इमरजेंसी जैसे हालात' हैं. मॉस्को में चार एयरपोर्ट हैं. चारों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. 500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं. 

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि देशभर में 24 घंटे के अंदर यूक्रेन के एक हजार से ज्यादा ड्रोन हमलों को नाकाम किया गया है. वहीं 4 क्रूज मिसाइल भी मार गिराए गए हैं. मॉस्को इलाके के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव ने बताया कि हमले में 17 लोग घायल हुए हैं. वहीं एक तेल डिपो पर हमले के बाद एक शख्स की मौत हो गई.

Advertisement

यह भी पढ़ेंः रूस-यूक्रेन युद्ध के मलबे से खड़ा हुआ सेकंड हैंड हथियारों का बाजार, भारत के लिए मौका या खतरा?

बीबीसी ने बताया कि हमले वाले इलाके में अधिकारियों ने ड्रोन अटैक की तस्वीरों को शेयर करने पर रोक लगा दी है. फिर भी दर्जनों वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें आसमान में ड्रोन उड़ते और धमाके होते देखे जा सकते हैं. 

हमले को लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलिदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि पिछले हफ्ते रूस ने कीव पर हमला किया था. इसमें एक धार्मिक स्थल में आग लग गई थी. मॉस्को पर हमला उसी का जवाब है. जेलेंस्की ने ये भी कहा कि वो अब ये युद्ध नहीं चाहते. वो युद्ध कभी भी नहीं चाहते थे. लेकिन अगर यूक्रेन जलेगा तो मॉस्को भी जलेगा. उन्होंने आगे कहा कि इस जंग को खत्म करने का वक्त आ गया है. युद्ध रोकने के लिए अब रूस को बातचीत के जरूरी कदम उठाने चाहिए.

Advertisement

वीडियो: ओम प्रकाश राजभर के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब, टूटने वाली है समाजवादी पार्टी?

Advertisement