The Lallantop

3 बार किया रेप, फिर भी रहा आजाद, फाइनली हुई जेल

UK: बहन के रेप का हवाला देकर जज ने पहले नहीं भेजा था जेल.

Advertisement
post-main-image
ल्यूक अपनी बहन निकिता के साथ
19 साल की बहन प्रेग्नेंट थी. पेट में साढ़े आठ महीने का बच्चा था. तभी एक दरिंदा आता है. 19 साल की प्रेग्नेंट निकिता ग्रेंडर का रेप करता है. और फिर हत्या. कुछ वक्त बाद इसी निकिता का 16-17 का भाई ल्यूक ग्रेंडर 12 साल की बच्ची का तीन बार रेप करता है. मामला सामने आता है. कोर्ट में केस चलता है. जज ल्यूक को जेल नहीं भेजने का फैसला सुनाते हैं. कहा जाता है कि बहन के रेप और हत्या की वजह से ल्यूक मेंटली डिस्टर्ब था. ल्यूक को जेल नहीं भेजा जाएगा, क्योंकि वो डिस्टर्ब था.
यूके के साउथ वेल्स की न्यूपोर्ट क्राउन कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सॉलिस्टर जनरल के पास अपील की जाती है. सुनवाई होती है. और अब 18 साल के ल्यूक ग्रेंडर को जेल भेज दिया जाता है. जज कोर्ट के पुराने फैसले को खत्म करने और नया आदेश देते हुए जेल भेजने की सजा सुनाते हैं.
ल्यूक की बहन निकिता(बाएं) के रेप और मर्डर का दोषी whant
ल्यूक की बहन निकिता(बाएं) के रेप और मर्डर का दोषी कार्ल फेंट

ग्रेंडर को 3 साल के लिए जेल भेज दिया गया. वकील जॉन लॉयड ने कहा, ल्यूक सेक्स करने के लिए लड़की पर दबाव बनाने लगा. जब उसने इंकार किया, तो ल्यूक उसे सीढ़ियों से घसीटते हुए ऊपर ले गया. मारपीट कर उसके साथ रेप किया. ये हरकत अलग-अलग मौकों पर उसने तीन बार की. घटना के बाद से पीड़ित लड़की सदमे में है.
कोर्ट ने अपने  नए फैसले में कहा, 'दोषी ने जो किया. उसे बिलकुल नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. इस फैसले से बाकी लोगों को भी मैसेज मिलेगा.' निकिता के साथ रेप करने वाले कार्ल फेंड को कोर्ट 2011 में 35 साल की सजा सुनाती है.

Advertisement
Advertisement