The Lallantop

यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष सट्टेबाजी करता अरेस्ट, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ चला था

एक मकान में हिमांशु चौधरी का पूरा गैंग पकड़ा गया

Advertisement
post-main-image
उदयपुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु चौधरी अरेस्ट (फोटो- आजतक)

राजस्थान का उदयपुर जिला. यहां यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष अरेस्ट हुआ है. झुंझुनूं की कोतवाली पुलिस ने हिमांशु चौधरी को सट्टेबाजी का रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है. मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कुछ दिन पहले ही हिमांशु चौधरी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आया था. वो NSUI के टिकट पर सुखाड़िया विश्वविद्यालय के छात्र संघ का अध्यक्ष भी रह चुका है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रंगे हाथों पकड़ा गया

घटना सोमवार, 10 अप्रैल की है. आरोप है कि हिमांशु चौधरी और उसके कुछ साथी उदयपुर से करीब सवा पांच सौ किलोमीटर दूर झुंझुनूं के रीको एरिया में लाखों रुपए की सट्टेबाजी का रैकेट चला रहे थे.

आजतक से जुड़ी नैना शेखावत की रिपोर्ट के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस सट्टेबाजी वाले अड्डे पर पहुंची थी. वहां हिमांशु और उसके साथी रंगे हाथों सट्टा लगाते-लगवाते पकड़े गए. आरोपियों में उदयपुर के ही रहने वाले मुकेश सिंधी, अरविंद सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंधी, प्रमोद भारद्वाज और भीलवाड़ा का पंकज सिंधी शामिल हैं.

Advertisement

उनके पास से सट्टेबाजी की आधुनिक मशीन, 27 मोबाइल, लैपटॉप, एलईडी, टेबलेट और हिसाब किताब की सात डायरियां बरामद की गई हैं. डायरी में सट्टे का लाखों रुपये का हिसाब किताब भी मिला है. 

फोटो-आजतक

झुंझुनूं कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र देगड़ा ने मामले पर जानकारी देते हुए आजतक को बताया-

मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि झुंझुनूं के रीको एरिया में प्रकाश मान के घर पर सट्टे का रैकेट चल रहा है. सोमवार को पुलिस की DST टीम के साथ कोतवाली पुलिस ने दबिश दी. IPL में लखनऊ और बैंगलुरू का मुकाबला चल रहा था. वहां उदयपुर यूथ कांग्रेस का जिलाध्यक्ष हिमांशु चौधरी और उसके छह साथी मौजूद थे. वो लोग अलग-अलग लाइन से जुड़े लोगों के साथ मिलकर सट्टेबाजी कर रहे थे. सातों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि जिस प्रकाश मान के घर पर ये रैकेट चल रहा था वो प्रॉपर्टी से जुड़ा बिजनेस करता है. 

वीडियो: 10 साल में BJP-कांग्रेस के कितने MLA-मंत्री विधानसभा में पॉर्न देखते धरे गए?

Advertisement