पबूरा और रुपली आदिवासी समाज से हैं. पबूरा ने कहा, 'नाती-पोतों के सामने ये सब करना झिझक से भरा है. लेकिन फैमिली के लिए जिस औरत ने इतने साल साथ दिया. उसके साथ रिश्ते की औपचारिकता पूरा करने में कैसी झिझक.'पबूरा और रुपली के 2 बेटे और 5 बेटियां हैं. सबकी शादी हो चुकी है. अब जब रुपली और पबूरा की शादी हो चुकी है. तब पूरी फैमिली रुपली के मायके जाएंगे. जहां रुपली के भाई उनका कन्यादान करेंगे.
50 साल लिव-इन में रहे राजस्थानी बुजुर्गों ने किया ब्याह
बधाई दीजिए. दूल्हे की उम्र 80 और दुल्हन की 70 साल है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
बाय गॉड की कसम, दिल खुश हो गया. राजस्थान में 80 साल के पबूरा खेर ने 70 साल की रुपली से ब्याह कर लिया. ये प्रेमी जोड़ा बीते 50 सालों से एक दूसरे के साथ रह रहा था. आज की भाषा में कहें तो लिव-इन रिलेशन में थे. साथ रहे. बच्चे पैदा हुए. बच्चों के भी बच्चे हुए. लेकिन ब्याह नहीं किया. लेकिन अब नाती-पोतों ने ब्याह करवा दिया है. पबूरा और रुपली की इस संडे को उदयपुर के मंडवा में शादी हुई. शादी में 150 से ज्यादा लोग आए. 30 लोग तो खुद दोनों के बच्चे और बच्चों के बच्चे ही थे. बताते हैं कि 50 साल पहले दोनों के पास इतने पैसे नहीं थे कि शादी कर सकें. लेकिन अब अच्छे दिन आ गए हैं. इसलिए ब्याह संपन्न हो पाया. शादी से पहले की सारी रस्में भी हुईं. दोनों के शरीर पर हल्दी लगाई गई. ये देखिए हल्दी सेरेमनी का वीडियो..
https://www.youtube.com/watch?v=XwsoxM_hESY
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















