होने वाले जीवनसाथी से प्यार जताने का 'हुनर' देखना हो तो एक बार अपने मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या की आरोपी सिया गोयल का इंस्टाग्राम प्रोफाइल घूम आइए. प्रोपोज, फ्लॉवर प्रेजेंटेशन, केक, डांस, बर्थडे काउंटडाउन जैसे तमाम अहम रोमांटिक मोमेंट से उनका अकाउंट भरा पड़ा है. दोनों की शादी इसी साल नवंबर में होनी थी और पोस्ट्स से ऐसा लगता था कि वे इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इंतजार तो केतन को रास्ते से हटाने का था. मकसद पूरा हुआ. सिया और उसके प्रेमी चेतन बाबूलाल चौधरी ने कथित तौर पर केतन को पुणे के पास लोहगढ़ किले से धक्का देकर उनकी हत्या कर दी.
प्यार भरी बातें, केक, बर्थडे और डांस... मौत से पहले केतन ने सिया को दिया था सरप्राइज, VIDEO
Ketan Agarwal Murder: एक पोस्ट में Siya Goyal और केतन डांस करते नजर आ रहे हैं. पीछे गिटार बज रहा है. Lohagad Fort पर केतन की मौत के बाद भी सिया ने काफी इमोशनल पोस्ट किए. आरोप है कि जानबूझकर ऐसे पोस्ट किए गए, जिससे किसी को उस पर शक ना हो.


सिंगर नवजोत आहूजा के 'खत' सॉन्ग की ये लाइन- "पसंद है तुम्हें, मालूम है. तुमने बताया था एक दफे". इन्हीं लाइन का इस्तेमाल सिया गोयल ने बर्थडे काउंट डाउन पोस्ट में किया. केतन, सिया को एक फ्लॉवर प्रेजेंट कर रहे थे. सिया ने इस पोस्ट पर कैप्शन दिया,
"He took pasand tumnhe very seriously."
माने, उसने ‘पसंद तुम्हें’ को बहुत सीरियसली ले लिया. 19 जून को सिया गोयल का बर्थडे था, जिसके लिए केतन अग्रवाल ने खास तैयारी की थी. बाली जाने का प्रोग्राम था. लेकिन ऐन मौके पर ट्रिप कैंसिल हो गई.
पुलिस ने बताया कि रास्ते में जिस होटल में दोनों नाश्ते के लिए रुके थे, सिया ने वहां के वॉशरूम में पासपोर्ट फाड़कर फेंक दिया था. बाली ट्रिप तो वहीं कैंसिल हो गई. फाड़ा गया पासपोर्ट सिया का था या केतन का, इसका खुलासा नहीं हुआ. 19 जून को बर्थडे था और इसके एक दिन पहले 18 जून को केतन की हत्या कर दी गई.
केतन-सिया की होती ग्रैंड वेडिंगसिया गोयल और केतन अग्रवाल की मंगनी फरवरी 2026 में हुई थी. नवंबर में शादी होनी थी. सिया-केतन की शादी प्राइवेट जेट और महलों वाली ग्रैंड वेडिंग होती. एंगेजमेंट को एक महीना पूरा हुआ, तो सिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. इसमें मोमबत्ती से जलते केक की एक तस्वीर थी. केतन को टैग करके कैप्शन में लिखा था,
"मेरे दिल को अपना घर मिले एक महीने पूरे होने पर चीयर्स."
एक पोस्ट में सिया और केतन डांस करते नजर आ रहे हैं. पीछे गिटार बज रहा है. केतन की मौत के बाद भी सिया ने काफी इमोशनल पोस्ट किए. आरोप है कि जानबूझकर ऐसे पोस्ट किए गए, ताकि किसी को उस पर शक ना हो, और केतन की हत्या को महज एक एक्सीडेंट मान लिया जाए. माने, केतन लोहगढ़ किले से फिसलकर गिर गया और उसकी मौत हो गई.
केतन की बहन को हुआ सिया पर शककेतन के अंतिम संस्कार के चार दिन तक सिया उसके घर नहीं गई थी. इसके बाद जब वो केतन के घर गई तो उनकी बहन ने सिया से कुछ सवाल पूछे. सिया ने जो जवाब दिया, वो केतन की बहन को कुछ संदिग्ध लगा. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. इसके बाद पुलिस ने केस की जांच शुरू की.
यह भी पढ़ें: केतन अग्रवाल की मां का बयान आया, हत्या की आरोपी मंगेतर सिया के बारे में क्या बताया?
जांच में पुलिस को पता लगा कि सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के बीच 1 जनवरी से जून के बीच 2004 फोन कॉल हुए थे. जनवरी वो समय है, जब सिया की केतन से शादी तय हो रही थी. 19 फरवरी को दोनों का रोका हुआ था और 25 नवंबर को शादी तय हुई.
इस बीच 6 महीने के अंतराल पर सिया और चेतन के बीच कुल 238 घंटे तक बात हुई थी. पुलिस का शक यहीं से गहरा हुआ और इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. जांच के निष्कर्षों के आधार पर पुलिस ने सिया और उसके प्रेमी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है.
वीडियो: नागौर के शारदा बालिका निकेतन में के छात्रों ने फेक न्यूज पकड़ना सीखा
















