वेस्ट एशिया में बढ़ती जंग के बीच ईरान लगातार खाड़ी देशों पर हमलावर है. शनिवार, 28 मार्च की सुबह ईरान ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया. अबू धाबी के खलीफा इकोनॉमिक जोन (KEZAD) के पास इसे इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन मलबा गिरने से 5 भारतीय और 1 पाकिस्तानी नागरिक इसकी चपेट में आकर घायल हो गए.
अबू धाबी पर बैलेस्टिक मिसाइल दागी गई, मलबा गिरने से 5 भारतीय और 1 पाकिस्तानी घायल
UAE की राजधानी Abu Dhabi के Khalifa Economic Zones के पास बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया गया. इस दौरान मिसाइल के मलबे से 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है.


अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने X पर लिखा,
“बैलिस्टिक मिसाइल के इंटरसेप्शन के बाद उसका मलबा KEZAD के आस-पास गिरा. जिसके बाद इलाके में तीन जगह पर आग लगने की घटना भी सामने आई. तीनों जगह लगी आग पर काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग का काम चल रहा है.”

इससे पहले अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने KEZAD के पास हुई घटना की पुष्टि थी. मीडिया ऑफिस ने X पर लिखा,
“एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा एक बैलिस्टिक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गिरे मलबे के कारण खलीफा इकोनॉमिक जोन्स अबू धाबी (KEZAD) के आस-पास के इलाके में घटना हुई. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि इस घटना में भारतीय नागरिकता वाले पांच व्यक्तियों को चोटें आई हैं.”

उन्होंने आगे इस पोस्ट में आम जनता से अपील की कि वे केवल ऑफिशियल सोर्स से ही जानकारी हासिल करें. किसी भी अफवाह या बिना पुष्टि वाली जानकारी फैलाने से बचने की सलाह भी दी गई है. 27 मार्च को इजलायल ने ईरान के नागरिक ठिकानों पर बमबारी की. इसके बाद ईरान भी जवाबी पलटवार कर रहा है.
ईरान के ड्रोन और मिसाइल अरब देशों के अमेरिकी बेसों और इजरायल पर बरस रहे हैं. KEZAD में की बात करें, तो यह अबू धाबी के AD Ports Group के इकोनॉमिक शहरों और फ्री जोन्स का एक अहम हिस्सा है.
यह भी पढ़ें: यमुना की 'लग्जरी निगरानी' नहीं होगी, करोड़ों की नाव खरीदने से जुड़ा टेंडर रद्द, अधिकारी सस्पेंड
खाड़ी की जंग का असर भारत समेत दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है. लोगों को तेल और गैस की समस्या का सामना करना पड़ रहा है. अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच भारत सरकार ने ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई थी. इस मीटिंग में सरकार ने दावा कि देश में किसी भी चीज की कोई कमी नहीं है.
वीडियो: नेतानगरी: ईरान-इजरायल जंग में अब कहां खड़े ट्रंप? लॉकडाउन पर चिंता, महिला आरक्षण बिल पर उठे सवाल


















