The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • Delhi BJP Government Cancels Two Air Condition Boats Deal Parvesh Verma AAP

यमुना की 'लग्जरी निगरानी' नहीं होगी, करोड़ों की नाव खरीदने से जुड़ा टेंडर रद्द, अधिकारी सस्पेंड

गौरतलब है कि टेंडर के तहत दो एयर कंडीशन बोट्स खरीदने की योजना थी. रिपोर्ट्स में बताया गया कि दिल्ली सरकार 6.2 करोड़ रुपये खर्च कर इन लग्जरी बोट्स को खरीदेगी. इन पर सवार होकर VIPs यमुना नदी की सफाई का निरीक्षण करेंगे.

Advertisement
pic
27 मार्च 2026 (अपडेटेड: 27 मार्च 2026, 11:23 PM IST)
New Delhi
दिल्ली सरकार ने 'लग्जरी बोट्स' की डील रद्द की. (सांकेतिक फोटो- Unsplash.com)
Quick AI Highlights
Click here to view more

यमुना नदी की साफ-सफाई की निगरानी लग्जरी बोट्स पर बैठकर नहीं की जा सकेगी. क्योंकि दिल्ली सरकार ने इन बोट्स का खरीदने के लिए लाया गया टेंडर रद्द कर दिया है. दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस टेंडर से जुड़े दो सीनियर अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है.

गौरतलब है कि टेंडर के तहत दो एयर कंडीशन बोट्स खरीदने की योजना थी. रिपोर्ट्स में बताया गया कि दिल्ली सरकार 6.2 करोड़ रुपये खर्च कर इन लग्जरी बोट्स को खरीदेगी. इन पर सवार होकर VIPs यमुना नदी की सफाई का निरीक्षण करेंगे.

इस टेंडर की खबर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बीजेपी के नेतृत्व वाली रेखा गुप्ता सरकार को घेर लिया था. उन्होंने इसे जनता के पैसे की बर्बादी बताया था. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डील रद्द होने की सूचना दिल्ली सरकार में सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण (I&FC) मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी. उन्होंने अखबार को बताया कि दोनों एयर कंडीशन बोट्स के टेंडर को रद्द कर दिया गया है. मामले की जांच भी की जा रही है कि बिना किसी सूचना के टेंडर कैसे जारी हो गया. साथ ही मामले से जुड़े दो अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया है. सस्पेंड हुए अधिकारियों में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और दूसरा असिस्टेंट इंजीनियर है.

इससे पहले संबंधित टेंडर के हवाले से इन बोट्स के फीचर्स बताए गए थे. रिपोर्ट के मुताबिक इन दोनों बोट्स को इस तरह से डिजाइन किया जाना था, जिससे इनमें 16 से 20 लोग आराम से बैठ सकें. बोट्स में रूफटॉप मरीन एयर कंडीशनर, कस्टमाइज्ड बिजनेस क्लास पुश-बैक VIP सीटें (आराम से खिसकने वाली) और खाना सर्व करने के लिए एक अलग पेंट्री बनाई जानी थी. 

यह भी पढ़ें: ट्रैफिक पुलिस ने लड़की की गाड़ी उठा ली, उसने ACP पिता को फोन किया, कानून जीत गया

18 मार्च को I&FC की ओर से बोट्स के टेंडर की बोली लगाने की प्रक्रिया कराई जानी थी. लेकिन संबंधित मंत्रालय ने एक नोटिस जारी किया. जिसमें ‘प्रशासनिक कारणों’ का हवाला देते हुए इस प्रक्रिया को रोक दिया गया. और 27 मार्च के लिए तारीख तय की गई. लेकिन 27 मार्च यानी आज इस डील को रद्द कर दिया गया. 

वीडियो: LPG-Petrol Crisis की वजह से लॉकडाउन पर सरकार ने क्या बताया?

Advertisement

Advertisement

()