The Lallantop

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने वाली इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल नहीं था, ये गड़बड़ थी

IndiGo की फ्लाइट विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही थी, जिसमें 161 यात्री सवार थे. लैंडिंग से ठीक पहले, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर अधिकारियों को प्लेन का इंजन फेल होने की खबर मिली थी.

Advertisement
post-main-image
इंडिगो ने ये प्लेन तुर्की की कोरेंडन एयरलाइंस से लीज पर लिया है. (ITG)
author-image
अमित भारद्वाज

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट ने दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिग की. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, 28 मार्च की सुबह 10.53 बजे इमरजेंसी लैंडिंग के लिए कॉल मिला, जिसके बाद तुरंत दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस भेजी गईं. हालांकि, फ्लाइट ने सेफ लैंडिग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अमित भारद्वाज की रिपोर्ट के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 विशाखापट्टनम से दिल्ली आ रही थी. यह ‘बोइंग 737-800’ प्लेन था, जिसमें 161 यात्री सवार थे. लैंडिंग से ठीक पहले, इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर अधिकारियों को प्लेन का इंजन फेल होने की खबर मिली. इसके बाद एयरपोर्ट के रनवे 28 पर ‘फुल इमरजेंसी’ लागू की गई और तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल एक्टिव कर दिया गया. करीब 11 बजे फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग की. 

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में प्लेन का इंजन फेल होने की आशंका जताई गई थी. लेकिन इंडिगो ने अपने बयान में 'प्लेन में तकनीकी खराबी' बताया है. इंडिगो ने बयान जारी कर बताया,

Advertisement

"28 मार्च को विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 579 में लैंडिंग से ठीक पहले एक तकनीकी खराबी का पता चला. स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के मुताबिक, पायलटों ने प्रायोरिटी लैंडिंग की अपील की और प्लेन सुरक्षित रूप से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतर गया."

बयान में बताया गया कि अधिकारियों को तुरंत सूचित कर दिया गया. प्लेन की जरूरी जांच और रखरखाव का काम चल रहा है.

ये भी पढ़ें: 754 प्लेन की जांच, 377 में मिली खराबी, पता है सबसे ज्यादा कमियां किस एयरलाइन में मिलीं?

Advertisement

हाल ही में संसद की स्थायी समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जनवरी 2025 से फरवरी 2026 के बीच 754 कमर्शियल प्लेन का ऑडिट किया गया. इनमें से 377 प्लेन में बार-बार तकनीकी खराबी पाई गई.

50 फीसदी मामले केवल दो एयरलाइंस में सामने आए. एयर इंडिया के 166 प्लेन की जांच की गई, जिनमें से 137 में बार-बार खराबी पाई गई. वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 101 प्लेन में से 54 में लगातार तकनीकी समस्याएं मिलीं. 

लगभग आधे प्लेन में ‘बार-बार’ खराबी मिलना सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर चेतावनी है. इससे पता चलता है कि एयरलाइंस अपने प्लेन की सर्विसिंग और पुर्जों के रखरखाव में शायद कोताही बरत रही हैं या मौजूदा सिस्टम इन खराबियों को रोकने में नाकाम है.

वीडियो: इंडिगो एयरलाइंस पर लगे जुर्माने पर कंपनी ने क्या जवाब दिया?

Advertisement