झारखंड के गोड्डा जिले में भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीटकर मार डाला. मारे गए लोगों के नाम मुर्तज़ा अंसारी और सिराबुद्दीन अंसारी हैं. इन दोनों पर भैंस चोरी का आरोप था. मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
देश में नया कानून बना है: भैंस चोरी की, तो पीट-पीटकर मार डाला जाएगा!
देखिए आदिवासियों ने इन दो मुस्लिमों के साथ क्या किया.


क्या है पूरा मामला?
# DIG अखिलेश कुमार झा ने बताया कि यह घटना बुधवार, 13 जून को गोड्डा जिले के बनकट्टी गांव में हुई.
# आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के दुलू गांव में मंगलवार रात को मुंशी मूर्मू और अन्य लोगों के घर से 13 भैंसें चोरी हो गईं. जिस पर लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. गांव के लोग इकट्ठे हो गए.
# लोगों ने चोरों की तलाश शुरू की. दुलू गांव से तीन-चार किलोमीटर दूर भैंसों के साथ पांच लोगों को पकड़ लिया.
# इन्हें पकड़ने के बाद गांव शोर मचाकर और लोगों को इकट्ठा किया. हंगामे का फायदा उठाकर तीन लोग वहां से भाग गए.
# इसके बाद लोग और भड़क गए. लोगों ने दोनों को पीटना शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
# दोनों की मौत हो जाने पर लोग इनकी लाशों को साइकिल पर रख वापस गांव ले आए. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

गोद्दा में हुई मॉब लिंचिंग का फोटो.
# सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मुंशी मूर्मू के साथ पांच और लोगों को गिरफ्तार कर लिया. दूसरे आरोपियों की तलाश जारी है.
# पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं. एक मामला हत्या का है और दूसरा मामला भैंस चोरी का दर्ज किया गया.
# सभी 13 भैंसों को ज़ब्त कर उनके मालिकों को वापस कर दिया गया.
# दोनों मृतक यहां से 30 किमी दूर एक गांव तलझारी के रहने वाले हैं. इन पर पहले भी मुकदमे दर्ज थे.
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल हो गया है. आसपास भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है. फिलहाल इलाके में शांति है.
झारखंड में बच्चा चोरी, बीफ और जानवर चोरी के चलते मॉब लिंचिंग के आधा दर्जन के करीब मामले सामने आए हैं. इस मामले के सामने आने के बाद यहां की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लाजमी है.
ये भी पढ़ें-
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में एक बेगुनाह को मार डाला
बच्ची के रेप-कत्ल के दो आरोपियों के साथ भीड़ ने जो किया, वो भी कम शर्मनाक नहीं
वृंदावन में जिन लड़कियों ने पुजारी को अधनंगा करके पीटा, उनकी भी खबर ली जानी चाहिए
कहीं आपको भी तो नहीं मिला है बच्चा चोरी करने वाले गिरोह से सावधान करने वाला मेसेज?
वीडियो-पड़ताल: क्या पश्चिम बंगाल में ईद के लिए 5 दिन की छुट्टी दी गई है?






















