The Lallantop

PM मोदी के कार्यक्रम में घुसने की कोशिश कर रहा था, बोला- "मैं NSG कमांडो हूं", लेकिन ऐसे पकड़ा गया

पकड़ा गया तो I-Card दिखा रहा था.

Advertisement
post-main-image
पीएम नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को पहुंचे थे महाराष्ट्र (फोटो: आजतक)

देश में सबसे ज्यादा टाइट सिक्योरिटी किसकी रहती है? जवाब एक ही है. प्रधानमंत्री मोदी की (PM Modi). लेकिन देश में ऐसे भी होनहार हैं जिन्हें लगता है वो पीएम की सुरक्षा तोड़ सकते हैं. ये घटना है 19 जनवरी की. इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो का उद्घाटन करने के लिए मुंबई गए थे. जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में एक व्यक्ति एनएसजी का फर्जी पहचान पत्र दिखाकर घुसने की कोशिश कर रहा था. हालांकि शक होने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी कार्यक्रम में पुलिस ने एक और संदिग्ध को हिरासत में लिया है. संदिग्ध के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किये हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किया गया 35 वर्षीय आरोपी रामेश्वर मिश्रा नवी मुंबई का रहने वाला है. वो भारतीय सेना की गार्ड्स रेजीमेंट का जवान होने का दावा भी कर रहा है. पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है. वहीं सेना, आईबी, दिल्ली पुलिस और पीएम सुरक्षा अधिकारी ये जांच कर रहे हैं कि ​​संदिग्ध वीवीआईपी सेक्शन में जाने की कोशिश क्यों कर रहा था.  

पठानकोट में नियुक्ति का दावा कर रहा था आरोपी 

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक एंट्री लेने की कोशिश करने से पहले आरोपी रामेश्वर मिश्रा इधर-उधर घूम रहा था. इस दौरान क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उस पर नजर बनाए रखी. करीब आधे घंटे तक उस पर नजर रखने के बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उसे पकड़ कर पूछताछ शुरू की. अधिकारियों को आरोपी के पास से 13 जनवरी को जारी की गई एलिट नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) की एक फेक आईडी मिली. ID में लिखा था कि रामेश्वर मिश्रा की तैनाती रेंजर के तौर पर हुई है. लेकिन आईडी के रिबन पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा (PM) लिखा हुआ था.

Advertisement

यही नहीं पूछताछ में आरोपी ये भी दावा कर रहा था कि वो एनएसजी के पठानकोट हब में नियुक्त है. लेकिन जब मुंबई पुलिस ने इसकी जांच की तो उसकी आईडी फेक पाई गई. इसके बाद आरोपी मिश्रा पर आईपीसी की धारा 171,465, 468 और 471 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. उसे शुक्रवार 20 जनवरी को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया है. कोर्ट ने उसे 24 घंटे की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

हथियारों के साथ पकड़ा गया एक संदिग्ध 

इसी कार्यक्रम से पुलिस ने एक और संदिग्ध को पकड़ा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम मोदी की सभा वाली जगह पर गश्त करते हुए कुछ पुलिस जवानों को उस पर शक हुआ. उसे पकड़कर पूछताछ की गई. पास उसके पास से पुलिस को एक रिवॉल्वर समेत चार राउंड गोली बरामद हुई. पुलिस के मुताबीक इस दूसरे व्यक्ति का नाम कटराम चंद्रगाई कावड है. कटराम की उम्र 39 साल है और वह मुंबई से सटे भिवंडी इलाके का रहने वाला है. फिलहाल पुलिस ने धारा 37 (1), 135 मपोका 1951 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. कटराम से पुलिस की पूछताछ जारी है.  

वीडियो: मोदी सरकार ने एयरपोर्ट सुरक्षा में क्या नया बदलाव कर दिया?

Advertisement

Advertisement