The Lallantop

ईरान ने अरब में अमेरिकी नेवी का हेडक्वार्टर उड़ाया, एक साथ तीन देशों पर जबरदस्त अटैक

Iran Attacks US Bases: ईरानी विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने कहा कि अमेरिका के हर हमले का 'मुंहतोड़ जवाब' दिया जाएगा. IRGC ने वेस्ट में मौजूद अमेरिकी एयरफोर्स और नेवी के कुल 21 टारगेट पर अटैक करने का दावा किया है.

Advertisement
post-main-image
ईरान ने अमेरिकी नेवी के फिफ्थ फ्लीट हेडक्वार्टर पर स्ट्राइक की. (Press TV)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बहरीन में अमेरिका की फिफ्थ फ्लीट और जॉर्डन के अल-अजराक बेस पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया।
  • यह हमला अमेरिका द्वारा ईरान के होर्मोजगान प्रांत में कई शहरों पर बमबारी करने के जवाब में किया गया था।
  • इस हमले के बाद ईरान ने वेस्ट एशिया में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाना जारी रखा और क्षेत्रीय तनाव बढ़ गया।

ईरानी शहरों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में IRGC ने बहरीन स्थित अमेरिका की फिफ्थ फ्लीट पर स्ट्राइक की. यह वेस्ट एशिया में अमेरिकी नेवी का हेडक्वार्टर है. बुधवार, 10 जून को तड़के ईरानी मिसाइलें एक साथ बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी बेसों पर कहर बनकर टूटीं. इससे पहले अमेरिका ने ईरान के होर्मोजगान प्रांत में कई शहरों पर हवाई बमबारी की थी.

Advertisement

ईरान के सरकारी न्यूज चैनल प्रेस टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसकी नेवी ने बहरीन में फिफ्थ फ्लीट हेडक्वार्टर पर ड्रोन स्ट्राइक की. ईरानी फोर्स ने आगे कहा कि उसने जॉर्डन में अमेरिका के अल-अजराक बेस पर भी मिसाइल अटैक किया.

ईरान का अमेरिकी बेसों पर मिसाइल-ड्रोन अटैक

IRGC के बयान के मुताबिक, वेस्ट एशिया में मौजूद अमेरिका के चार बड़े टारगेट पर हमला किया गया, जिनमें F-35 फाइटरप्लेन के शेल्टर और अल-अजराक में 'बच्चों को मारने वाली अमेरिकी सेना' के कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर नेस्तनाबूद हो गए.

Advertisement

प्रेस टीवी ने बहरीन के मनामा स्थित यूएस फिफ्थ फ्लीट पर ईरानी हमले का कथित वीडियो X पर शेयर किया-

 रिपोर्ट में ईरानी मिलिट्री के सूत्रों ने बताया कि अमेरिकी फाइटरप्लेन के शेल्टर पर हमला करने के लिए लॉन्ग-रेंज सॉलिड-फ्यूल खैबर शेकन मिसाइल का इस्तेमाल किया गया. IRGC ने साथ में बताया कि इंतकाम लेने के लिए इस क्षेत्र में अमेरिकी एयरफोर्स और नेवी के कुल 21 टारगेट पर अटैक किया गया.

Advertisement
अमेरिका का ईरान पर हेलीकॉप्टर मारने का आरोप

IRGC ने बताया कि अमेरिका सेना ने अपना अपाचे हेलीकॉप्टर क्रैश होने के बाद ईरान पर उसे मार गिराने का झूठा आरोप लगाया. IRGC ने कहा कि इस झूठे आरोप की बुनियाद पर अमेरिका ने होर्मोजगान प्रांत में जास्क, सिरिक और केशम के कई इलाकों में हमले किए. जवाब में ईरान ने वेस्ट एशिया में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक चालू कर दिए.

अमेरिकी अधिकारियों ने बताया था कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आस-पास कई ईरानी एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को निशाना बनाया गया. IRGC का दावा है कि अमेरिकी हमलों में सिरिक के टेलीकम्युनिकेशन टावर को नुकसान पहुंचा और बेमानी जिले में पानी के दो रिजर्व तबाह हो गए.

seyed abbas araghchi
सैयद अब्बास अराघची का पोस्ट. (X)
अराघची बोले- 'मुंहतोड़ जवाब देंगे'

ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका के हर हमले का 'मुंहतोड़ जवाब' दिया जाएगा. उन्होंने X पर लिखा,

"युद्ध के मैदान में हार के बावजूद अमेरिका ने हमारे इरादे का इम्तिहान लेने का फैसला किया. हमारी ताकतवर सेनाएं किसी भी हमले या धमकी का मुंहतोड़ जवाब देंगी. अगर आप सेफ रहना चाहते हैं, तो हमारे इलाके से चले जाएं. फारस की खाड़ी का इतिहास घुसपैठ करने वाले बाहरी लोगों के बुरे अंजामों की कई कहानियों से भरा पड़ा है."

kuwait army
कुवैती सेना का पोस्ट. (X)

कुवैती सेना ने 10 जून को X पर बताया कि कुवैत के एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मन के हवाई हमलों को रोक रहे हैं. कुवैत आर्मी ने देश के लोगों से सरकारी गाइडलाइंस का पालन करने और एहतियात बरतने की अपील की.

वीडियो: दुनियादारी: ईरान से नहीं इजरायल से 'हार' गए ट्रंप?

Advertisement