देशभर में लॉकडाउन की वजह से बस, ट्रेन, फ्लाइट सब बंद हैं. लेकिन इसी बीच देश के दो हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को अपनी नई जिम्मेदारी संभालनी थी. जहां वो थे उस राज्य या उस शहर में नहीं, कई किलोमीटर दूर एक दूसरे राज्य में. ऐसे में दोनों ने करीब दो-दो हज़ार किलोमीटर का सफर बाय रोड तय किया. ताकि तय समय पर अपना काम संभाल सकें. ये दो जज कौन हैं? # कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस दीपांकर दत्ता. उन्हें अब बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का काम संभालना है. वह कोलकाता से सीधा मुंबई के लिए निकले. दोनों शहर करीब 2200 किलोमीटर दूर हैं. गूगल मैप बताता है कि मोटा-माटी 42 घंटे का समय लगता है, ड्राइव करके कोलकाता से मुंबई पहुंचने में. दैनिक भास्कर की ख़बर के मुताबिक, जस्टिस दत्ता के बेटे भी उनके साथ थे और दोनों ने बदल-बदलकर ड्राइविंग की. 27 अप्रैल की शाम तक वे मुंबई पहुंच सकते हैं. 28 तारीख़ को काम संभालेंगे. # इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस विश्वनाथ समद्दर. उन्होंने मेघालय हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस का काम संभाल लिया है. मेघालय हाईकोर्ट की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद जस्टिस समद्दर पहले इलाहाबाद से कोलकाता गए थे. ये दूरी करीब 800 किलोमीटर की है. वहां कुछ समय रुककर वह शिलॉन्ग के लिए निकले. कोलकाता से शिलॉन्ग करीब 1100 किलोमीटर दूर है. गूगल बाय रोड करीब 26 घंटे का टाइम दिखाता है. रविवार यानी 26 अप्रैल शाम को वे शिलॉन्ग पहुंचे. और 27 अप्रैल को काम संभाल लिया. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 19 अप्रैल को हाईकोर्ट के नए जजों को लेकर प्रस्ताव दे दिया था. 23 अप्रैल को सरकार ने इनके अपॉइंटमेंट को मंज़ूरी दे दी थी.
बिहार के नालंदा ज़िले में पर्स छीनकर भागने वाले लड़के की कहानी सुनकर जज ने उसे बरी कर दिया
नई जिम्मेदारी संभालने दो-दो हज़ार किलोमीटर का रास्ता तय कर पहुंचे दो चीफ जस्टिस
सोशल मीडिया पर भयंकर तारीफ हो रही है दोनों की.
Advertisement

तस्वीर में बाईं तरफ जस्टिस समद्दर हैं, दाईं तरफ हैं जस्टिस दत्ता. (फोटो- इलाहाबाद हाईकोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट की वेबसाइट से)
Advertisement









