The Lallantop

बारिश हो रही थी, सड़क समझ कार नदी में चला दी, दो डॉक्टरों की मौत, गूगल मैप खुला था

ये घटना केरल के एर्नाकुलम जिले की है. देर रात जन्मदिन की पार्टी से पांच दोस्त घर वापस लौट रहे थे. दो लोगों की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं.

Advertisement
post-main-image
नदी में गिरी गाड़ी, दो डॉक्टरों की मौत (फोटो- इंडिया टुडे)

केरल में एक गाड़ी के नदी में डूबने की वजह से दो डॉक्टरों की मौत हो गई. हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं. घटना के वक्त भारी बारिश हो रही थी. ये पांचो लोग केरल के कोडुंगल्लूर इलाके में लौट रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. उन्होंने रास्ता ढूंढने के लिए कथित तौर पर गूगल मैप्स का इस्तेमाल किया. बताया जाता है कि ये लोग पेरियार नदी को पानी से भरी सड़क समझकर आगे बढ़े तो गाड़ी डूबने लगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतकों की पहचान 29 साल के अद्वैत और अजमल के तौर पर हुई है. वो दोनों जिले के एक निजी अस्पताल में काम करते थे. इंडिया टुडे से जुड़ी शिबिमोल केजी की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना एर्नाकुलम जिले में गोथुरुथ इलाके की है. हादसा 30 सितंबर को रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ. उस दिन मृतक अद्वैत का जन्मदिन था. सभी लोग बर्थडे पार्टी मनाकर कोडुंगल्लूर की ओर लौट रहे थे. कथित तौर पर गूगल मैप्स को फॉलो करते हुए गाड़ी पेरियार नदी में जा गिरी. अद्वैत और अजमल गाड़ी से नहीं निकल पाए और उनकी मौत हो गई. उनके साथ कार में मौजूद तीन अन्य लोग किसी तरह गाड़ी से बाहर निकल आए.

स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी. तीन घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अधिकारियों ने शवों को निकालने के लिए स्कूबा डाइविंग टीम को मौके पर भेजा. नवभरात टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों में से एक डॉक्टर गजिक थाबसीर ने बताया कि वो गाड़ी नहीं चला रहे थे इसलिए पुष्टि नहीं कर सकते कि हादसा एप्लिकेशन के चलते हुआ या किसी और वजह से. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Google Map के भरोसे शॉर्टकट मारा, भरभराकर खाई में गिर गए, फिर ऐसे बचाया गया

मामले पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश की वजह से विजिबिलिटी कम थी और वो लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल कर रहे थे. पुलिस ने कहा, ऐसा लगता है कि मैप के हिसाब से बाएं मुड़ने की बजाय वो गलती से आगे बढ़ गए और नदी में गिर गए. 

Advertisement
Advertisement