इंडिया वर्सेज़ न्यूज़ीलैंड. दूसरा टेस्ट. ईडेन गार्डन्स, कोलकाता. इंडिया ने पहले टेस्ट की ही तरह दूसरा टेस्ट भी जीत लिया. सीरीज़ 2-0 से जीत ली. और इसी के साथ पाकिस्तान को टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक की पोज़ीशन से हटा कर खुद नंबर एक टीम बन गयी. फिलहाल इंडिया और पाकिस्तान के बीच जिस तरह के पोलिटिकल हालात हैं, उसमें ये ख़बर काफ़ी कुछ मायने रखती है. वरना रैंकिंग का क्या है, ऊपर नीचे तो चलता ही रहता है. इस रैंकिंग में एक पेंच है. आईसीसी के नियम के हिसाब से कोई भी रैंकिंग अपडेट तब होती है जब सीरीज़ ख़त्म होती है. लेकिन यहां इंडिया के पास इतने पॉइंट हो गए हैं कि वो रैंकिंग में पहले नंबर पर पहुंच गयी है. नॉर्मल दिनों में रैंकिंग सम्बन्धी ट्वीट करने के मामले में आईसीसी थोड़ा वक़्त लेती है. लेकिन कल का मैच ख़त्म होते ही आईसीसी ने ट्वीट कर दिया और इंडिया को दुनिया की नंबर वन टीम बता दिया.

इससे ठीक पहले कुछ हुआ था. लगभग 32 मिनट पहले. रेडियो पाकिस्तान ने भी एक ट्वीट किया था. उसमें लिखा था कि पाकिस्तानी संसद में ये तय किया गया है कि पाकिस्तान की टेस्ट टीम जो नंबर एक टीम है, को सम्मानित किया जायेगा. इसके तुरंत बाद ही टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को हरा दिया और इंडिया नंबर वन बन गयी. इतना मसाला ट्विटर के माननीयों के लिए काफी था. अच्छे साबुन से हाथ धोये और रेडियो पाकिस्तान पर पिल पड़े. उन्हें बताया कि दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम पाकिस्तान की नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेट टीम है.

ट्विटर पर इस बात से जुड़े कुछ रीऐक्शन:

बंटी को भी याद किया गया. वही जिसका साबुन स्लो था. जिसे स्कूल के दोस्तों के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था.

और यहीं बात हुई सर्जिकल स्ट्राइक के होने से ही इनकार करने वाले पाकिस्तान के नाम एक पैगाम:

सार्क में अलग थलग किये जाने वाला देश पाकिस्तान:
