I have a rather positive way of looking at this-Not only is the Prime Minister aware that I exist but he actually reads my work :) 🙏 https://t.co/Pkk4tKEVHm
अक्षय और पीएम मोदी के इंटरव्यू के बाद ट्विंकल ने बताया वो किस पार्टी का हिस्सा बनना चाहती हैं
और वो पार्टी बीजेपी नहीं है!
Advertisement

ट्विंकल खन्ना एक्टिंग से दूरी बनाने के बाद फिल्म प्रोडक्शन, इंटीरियर डिज़ायनिंग के अलावा अब तक तीन किताबें लिख चुकी हैं. आए दिन उनके कॉलम भी अखबारों में छपते रहते हैं.
अक्षय कुमार ने नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था. नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी के ट्वीट का ज़िक्र किया और बताया कि वो किस प्रकार से अक्षय कुमार की मदद करते हैं. पिछले दो दिन से आप यही बात सुन-पढ़ रहे हैं. तिस पर ट्विंकल के ट्वीट्स आग में घी डालने का काम कर रहे हैं. इस इंटरव्यू में अपने ज़िक्र पर ट्विंकल ने लिखा कि वो इसे काफी पॉज़िटिव तौर पर देखती हैं. अक्षय कुमार का झुकाव किस ओर है, ये तो जनता को पहले से ही पता था. लेकिन जब से ट्विंकल ने 'पॉज़िटिविटी' वाली बात कही है, लोगों को लगने लगा कि ट्विंकल भी बीजेपी के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बन गई हैं.
Advertisement
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) April 24, 2019 इस बारे में ट्विंकल ने एक और ट्वीट करते हुए अपनी बात रखी है. अखबार दी टेलीग्राफ के ऑनलाइन वर्ज़न के स्क्रीनशॉट के साथ अपने इस ट्वीट में ट्विंकल लिखती हैं-
अक्षय कुमार के साथ नरेंद्र मोदी का पूरा इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं:
''न कम, न ज़्यादा- किसी की बात का जवाब देने का मतलब उसका प्रचार करना बिलकुल नहीं होता. आज के समय में मैं अगर किसी पार्टी का हिस्सा बनना चाहती हूं, तो वो है भारी मात्रा में वोडका शॉट्स की वजह से अगले दिन तक हैंगओवर वाली पार्टी.''Nothing more-Nothing less - A response does not translate into an endorsement. The only party I am likely to be a part of at this point would involve liberal amounts of vodka shots and a hangover the next day :) #PartyingShot pic.twitter.com/Y14Ovvjymh — Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) April 26, 2019 प्रधानमंत्री मोदी ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो ट्विंकल खन्ना के ट्वीट्स पढ़ते रहते हैं. वो वहां ट्विंकल का सारा गुस्सा अपने ऊपर निकलते हुए देखते है. जब इस बारे में अक्षय कुमार से पूछा गया,तो उन्होंने बताया कि वो पीएम मोदी की इस बात पर हंसने के अलावा कुछ नहीं कर पा रहे थे. क्योंकि एक तरफ उनकी बीवी थीं, तो दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री, उनकी ज़िंदगी में दोनों ही बहुत मजबूत जगह रखते हैं. इसलिए उन्होंने पीएम की इस टिप्पणी पर चुप्पी साध लेने में ही भलाई समझी. ट्विंकल खन्ना के ट्वीट्स का ज़िक्र करते प्रधानमंत्री का वीडियो आप यहां देख सकते हैं:
अक्षय कुमार के साथ नरेंद्र मोदी का पूरा इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं:
Advertisement













