The Lallantop

तुर्की में भारत के 10 नागरिक फंसे, एक लापता, विदेश मंत्रालय ने और क्या बताया?

तुर्की और सीरिया में भूकंप के चलते 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

Advertisement
post-main-image
तुर्की में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. (फोटो- रॉयटर्स)

तुर्की और सीरिया में भूकंप (Turkey Syria Earthquake) से मरने वालों की संख्या 11,000 से भी ज्यादा हो गई है. तुर्की की सरकार ने देश के 10 राज्यों में अगले तीन महीने के लिए इमरजेंसी लगा दी है. इधर भारत सरकार ने बताया है कि एक भारतीय नागरिक लापता है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय नागरिक तुर्की की यात्रा पर गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि तुर्की के दूरदराज हिस्सों में 10 भारतीय फंसे हुए हैं. मंत्रालय ने ये भी जानकारी दी कि फिलहाल तुर्की में 3000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं. जानकारी देते हुए मंत्रालय के सेक्रेटरी संजय वर्मा ने बताया,

“हमने तुर्की के अदाना में एक कंट्रोल रूम बनाया है. 10 भारतीय भूकंप से प्रभावित क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों में फंसे हुए हैं. सभी सुरक्षित हैं. एक भारतीय नागरिक, जो कि एक बिजनेस ट्रिप पर था, वो लापता है. हम उनके परिवार और उनकी कंपनी के संपर्क में हैं.”

Advertisement
‘ऑपरेशन दोस्त’ चला रहा है भारत

तुर्की में भूकंप की त्रासदी के बाद से दुनिया के कई देश मदद पहुंचा रहे हैं. भारत ने तुर्की की मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ की शुरुआत की है. इसकी जानकारी देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया,

“ऑपरेशन दोस्त के तहत भारत तुर्की में सर्च और रेस्क्यू की टीम भेज रहा है. इसके अलावा एक फील्ड हॉस्पिटल, दवाएं और अन्य सामग्री भी भेज रहा है.”

तुर्की में साढ़े 8 हजार लोगों की मौत

तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. अब तक दोनों देशों में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. भूकंप से ढही इमारतों के मलबों से लाशों का निकलना जारी है.

Advertisement

भूकंप की वजह से तुर्की में अब तक 8574 लोग मारे गए हैं. 34 हजार 810 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. वहीं, सीरिया में भूकंप ने 2530 लोगों की जान ली है. सीरिया में 2600 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

उधर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने आशंका जताई है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार जा सकती है. इसमें बड़ी संख्या बच्चों की हो सकती है. वहीं यूनाइटेड नेशंस (UN) ने कहा है कि सीरिया में भूकंप से लगभग 30 लाख रिफ्यूजी भी प्रभावित हुए हैं.  

वीडियो: दुनियादारी: तुर्किए और सीरिया में भूकंप से भारत को क्या सीखने की ज़रूरत है?

Advertisement