इस कंपनी का नाम है एवनबिज़. आज के जमाने में मात्र 199 रुपए लेकर जियो सिम घर तक पहुंचाने की नेकी करने वाली इस कंपनी की खबर फैलते कितनी देर लगनी थी. बड़ों-बड़ों ने इसकी खबर छापी.
फेसबुक पर भी डाला और लोग लपक पड़े.
लेकिन ये साइट खोलने पर मिला क्या...
तो हुआ क्या? दरअसल कुछ दिनों पहले ही aonebiz.in नाम की वेबसाइट बनी. वेबसाइट जिनके नाम, फोन नंबर और ईमेल के साथ इस फानी दुनिया में अवतरित हुई, उनका नाम है मयूर. लेकिन मयूर इस कंपनी के मालिक नहीं हैं. न ही इस कंपनी में काम करते हैं. मयूर एक वेब डेवलपर हैं और उन्होंने केवल वेबसाइट डेवलप करने का काम किया है. मयूर ने बताया कि कंपनी की तरफ से उनका वास्ता अभिषेक से ज्यादा था. अभिषेक का उनके पास आना-जाना लगा रहता था. लेकिन बाद में अभिषेक उस कंपनी में रह नहीं गए. मयूर ने कंपनी के मालिक का नाम राजसिंह सूर्यवंशी बताया. मयूर को कंपनी से पता चला था कि उनका रिलांयस से कोई कॉन्ट्रैक्ट हुआ है, जिसके तहत उन्हें 10 लाख सिम मिलने हैं. हालांकि मयूर ने ये भी बताया कि करीब 5 दिन पहले रिलायंस के किसी बड़े अफसर का उनके पास फोन आया था. वो ये पूछ रहे थे कि फ्री में मिलने वाले सिम के लिए कंपनी 199 रुपए क्यों चार्ज कर रही है. इसके अलावा मयूर को उनकी बात से ऐसा नहीं लगा कि उस कंपनी और रिलायंस का कोई कॉन्ट्रैक्ट हो. मयूर से वेबसाइट बनवाते वक्त कंपनी की ईमेल आईडी, फोन नंबर और अड्रेस का इस्तेमाल नहीं किया गया, जो भारी शक पैदा करता है. मयूर ने वेबसाइट बनाकर कंपनी के हवाले कर दी. बाद में वेबसाइट में थोड़ा काम और करने को कहा गया, तो मयूर ने पहले पैसे मांगे क्योंकि वो कंपनी की तरफ से केवल अभिषेक को जानते थे, जो अब कंपनी में रह नहीं गए थे. उनके और कंपनी के बीच पेमेंट का काफी इशू था. अभिषेक के बाद कंपनी की तरफ से मयूर की बातचीत रमन से होती थी. अभिषेक और रमन दोनों के फोन नंबर फिलहाल बंद हैं. और वेबसाइट भी खुल नहीं रही है. बहरहाल जिस चीज की मांग होती है, उससे जुड़े स्कैम सबसे ज्यादा होते हैं. अभी ये साफ नहीं है कि इस कंपनी का क्या मामला है. लेकिन जियो के नाम पर घपलेबाजों की कमी नहीं है. इसे जानने के लिए आप ये पढ़ सकते हैं - सावधान! जियो सिम के नाम पर ये लोग आपको मूर्ख बना रहे हैं ये भी पढ़ लीजिए: मैं इन 8 वजहों से रिलायंस जियो 4G सिम के 4 टुकड़े करके फेंकने वाला हूं इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा










