The Lallantop

'फोन पर क्रिकेट देख रहे थे ड्राइवर', इस ट्रेन हादसे की 'असल' वजह अब पता लगी, 14 की गई थी जान

Andhra Pradesh Rail हादसे का सच पता लगने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि अब ऐसे सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं, जो इस तरह के किसी भी डिस्ट्रैक्शन का पता लगा सकते हैं. कब हुआ था ये भीषण हादसा?

Advertisement
post-main-image
विशाखापत्तनम से रायगड़ा जा रही पेसेंजर ट्रेन पटरी से उतर गई थी (फोटो- ANI)

पिछले साल आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के विजयनगरम जिले में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था (Train Accident). दो ट्रेनों की टक्कर के बाद बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी. अब पता चला है कि एक्सीडेंट ट्रेन ड्राइवरों की लापरवाही के चलते हुआ था. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने मीडिया को बताया कि ट्रेन चलाने वाले ड्राइवरों का ध्यान पटरी की बजाय फोन पर चल रहे क्रिकेट मैच पर था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अश्विनी वैष्णव ने PTI को बताया,

आंध्र प्रदेश में वो हादसा इसलिए हुआ हुआ क्योंकि लोको पायलट और सह-पायलट दोनों का ध्यान क्रिकेट मैच के चलते ट्रेन पर नहीं था. 

Advertisement

इस तरह के हादसे दोबारा ना हो, उसको लेकर लेकर रेल मंत्री ने नए सुरक्षा उपायों के बारे में भी बताया. बोले,

अब हम ऐसे सिस्टम स्थापित कर रहे हैं जो इस तरह के किसी भी डिस्ट्रैक्शन का पता लगा सकते हैं और सुनिश्चित कर सकते हैं कि पायलट और सहायक पायलट का ध्यान ट्रेन चलाने पर हो. हम सुरक्षा पर ध्यान देना जारी रखेंगे. हम हर घटना के मूल कारण का पता लगाने की कोशिश करते हैं और समाधान निकालते हैं ताकि वो दोबारा ना हो. 

Andhra Pradesh में क्या हुआ था? 

पिछले साल 29 अक्टूबर को शाम करीब सात बजे विशाखापत्तनम-रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन और विशाखापत्तनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन की टक्कर हो गई थी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में दोनों ड्राइवरों समेत 14 लोगों की मौत हुई थी और 50 लोग घायल हुए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- रेल मंत्री ने हादसे की जो वजह बताई, बड़े अधिकारी ने तीन महीने पहले ही लेटर में लिखा था, लेकिन...

शुरुआती जांच में पता चला कि विशाखापत्तनम-रायगड़ा ट्रेन ने सिग्नल ओवरशूट किया और ह्यूमन एरर के चलते हादसा हुआ. तब भी ट्रेन के ड्राइवर और सहायक ड्राइवर को टक्कर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था क्योंकि ट्रेन नियमों का उल्लंघन करते हुए दो डिफेक्टिव ऑटो सिग्नल पार कर गई थी. मामले में रेलवे सुरक्षा आयुक्त CRS की जांच रिपोर्ट आना बाकी है.

Advertisement