The Lallantop

पकड़ा गया हिजबुल मुजाहिदीन का टॉप आतंकी तारिक पंडित

ये उन्ही में से एक है जिन्होंने हथियारों के साथ फोटू खिचाकर फेसबुक पर डाली थी. फाइनली मिल गया अरेस्ट वाला गोलू.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बीते साल न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर एक तस्वीर खूब दिखी थी. हाथों में हथियार लिए चेहरे पर गंदी मुस्कान वाले आतंकियों की तस्वीर. करीब 11 आतंकियों ने खुद अपनी हथियार वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी. ये सारे आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के बताए गए.  खबर है कि तस्वीर वाले आतंकियों में से एक तारिक पंडित को गिरफ्तार कर लिया है. तारिक पंडित हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का बिलकुल करीबी है.
तारिक पंडित को पुलवामा के पास से अरेस्ट किया गया है. पंडित के पास से 3 लाख रुपये भी मिले हैं. हालांकि तारिक पंडित के पकड़ में आ जाने को लेकर भी दो बातें हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तारिक पंडित ने सरेंडर किया है. जबकि आर्मी वाले कह रहे हैं कि तारिक को गिरफ्तार किया है. एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा आर्मी यूनिट में तारिक के सरेंडर के बाद उसे अरेस्ट किया गया.
आर्मी वालों के मुताबिक, तारिक पंडित को लेकर इंटेलिजेंस की रिपोर्ट थी. पुलिस और आर्मी ने मिलकर ऑपरेशन चलाया. तारिक के पास से 9 mm पिस्टल, दो चाइनीज ग्रेनेड्स भी मिले हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement