मौसम विभाग (IMD) पिछले कई दिनों से हीटवेव को लेकर कई एडवाइजरी कर चुका है. साथ ही हीट स्ट्रोक से बचने के तरीकों के बारे में भी कई बार बताया है. विभाग ने आने वाले कुछ दिनों में पारा और बढ़ने का अंदेशा जताया है. लेकिन इस बीच एक खबर आई है जो बिना पारा चढ़े भी आपको, या कहें आपके दिमाग को गर्मी दे सकती है. खबर है पश्चिम बंगाल से. यहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक विधायक ने भरी गर्मी में गरीबों को कंबल बांट दिए (TMC MLA Distributes Blanket). अब भीषण गर्मी में ये काम करके विधायक को कितना पुण्य मिलेगा ये सूर्य देवता पर छोड़ते हैं. आगे की कहानी हम बताते हैं.
चिलचिलाती गर्मी में विधायक का 'पुण्य काम' देखकर लोगों का भेजा भिन्नाट हो गया!
वीडियो देख लोग बोले, "ठंड में ठिठुरते लोगों के बारे में अभी से सोच लिया.."
.webp?width=360)

मामला पश्चिम बंगाल (West Bengal) के नादिया जिले के करीमपुर इलाके का है. उत्तर भारत के तमाम राज्यों की तरह बंगाल के लोग भी हीटवेव का सामना कर रहे हैं. इसी बीच TMC विधायक विमलेंदु सिंह रॉय को गरीबों को कंबल बांटने की सूझी. उन्होंने कंबल बांटे भी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
आजतक से जुड़े अनुपम मिश्रा की रिपोर्ट के मुताबिक जब विधायक विमलेंदु सिंह रॉय से कंबल वितरण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ईद का कार्यक्रम चल रहा था. कार्यक्रम के दौरान वहां कपड़ों के साथ कंबल भी रखे हुए थे. विधायक विमलेंदु ने कहा कि कंबल के साथ कपड़े रखे थे, इसलिए बांट दिए.
सोशल मीडिया पर कंबल बांटने वाले इस पोस्ट पर लोगों ने कई तरह के रिएक्शन दिए. मुरली मेनन नाम के एक यूजर ने लिखा,
“इनको मंकी कैप और फ्री रूम हीटर भी दिए जाने चाहिए.”
एक शख्स ने तो विधायक की दूरगामी सोच के बारे में बात कर दी. मनीकेश नाम के एक शख्स ने लिखा,
40 के पार पहुंचा तापमान“इनकी सोच इतनी दूरगामी है कि ठंड में ठिठुरते लोगों के बारे में अभी से सोच लिया.”
वापस मौसम के मिजाज पर आते हैं. देश के कई शहरों में तामपान 40 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में IMD ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया था. इनमें पश्चिम बंगाल समेत उत्तर भारत के कई राज्य शामिल हैं. कई राज्य सरकारों ने हीटवेव के मद्देनजर स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है. किसी-किसी राज्य में तो कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद रखने का भी आदेश दिया गया है.
क्या होती है हीटवेव?अगर किसी स्टेशन का अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो जाता है तो वो हीटवेव की कैटेगरी में आता है.
वीडियो: सोशल लिस्ट: लड़की ने कहा, आंटी को फोटो से हटा दो, ट्विटर यूजर्स ने एडिटिंग कर उल्टा मज़े ले लिए





















