The Lallantop

डाउनलोड के गेम में टिक-टॉक ने फेसबुक को पीछे छोड़ दिया है

टिक-टॉक की वजनदारी आईआईएम ने भी मान ली है.

Advertisement
post-main-image
बाबा जैक्सन नाम के यूजर का टिक टॉक पर ये वीडियो इस साल के वायरल वीडियो में से है। (फोटो- टिक टॉक)
टिक-टॉक ने फेसबुक को पीछे छोड़ दिया है. 2019 में दुनियाभर के यूजर ने फेसबुक से ज्यादा टिक-टॉक ऐप डाउनलोड किया है. फेसबुक के ऐप डाउनलोड हुए करीब 69 करोड़ और टिक-टॉक के करीब 71 करोड़. ये डेटा ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर, दोनों से हुए कुल डाउनलोड का है. तमाम ऐप के 2019 में हुए कुल डाउनलोड बताने वाली ये रिपोर्ट सेंसर टावर नाम की डेटा रिसर्च फर्म ने तैयार की है. वैसे टिक-टॉक और फेसबुक, दोनों से आगे है वॉट्सऐप, जिसके 2019 में करीब 85 करोड़ डाउनलोड दर्ज किए गए. अंतर बड़ा है. रिपोर्ट में लिखा गया है कि वॉट्सऐप की इस बढ़त की बड़ी वजह है- ऐप की भारत में पॉपुलरिटी. ऐप - 2019 में डाउनलोड वॉट्सऐप - 85 करोड़ टिक-टॉक - 71 करोड़ फेसबुक - 69 करोड़ टिक-टॉक को भारत में कुछ जगहों पर बैन भी कर दिया गया है. फिर भी ऐप के फर्स्ट टाइम डाउनलोड में से 45% भारत से ही हैं. वहीं वॉट्सऐप के फर्स्ट टाइम डाउलोड में से 39% भारत से हैं. यानी जो ऐप भारत में पॉपुलर हैं, उनको डाउनलोड में लीड मिली हुई है. वजह- स्टैटिस्टा के मुताबिक, अकेले भारत में ही करीब 56 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं. हमारे देश के इंटरनेट यूजर्स की संख्या सिर्फ चीन (करीब 85 करोड़) से कम है. हालांकि ऐप डाउनलोड वाली रिपोर्ट से फेसबुक के लिए एक अच्छा टेक-अवे भी है. टॉप-5 डाउनलोडेड ऐप में से चार फेसबुक के ही हैं- वॉट्सऐप, फेसबुक ऐप, मैसेंजर ऐप और इंस्टाग्राम ऐप. इन चारों ऐप की पैरेंट कंपनी यानी मालिक फेसबुक ही है. आईआईएम और टिक-टॉक का क्या मैटर है? दरअसल, आईआईएम इंदौर ने टिक-टॉक के साथ एक एमओयू साइन किया है. एमओयू मतलब, मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग. तय हुआ है कि टिक-टॉक आईआईएम से ट्रेनिंग ले रहे स्टूडेंट के लिए छोटे-छोटे वीडियो तैयार करेगा. ये वीडियो ऐसे होंगे, जो स्टूडेंट्स के लिए लर्निंग मटीरियल का काम करे, स्टूडेंट्स की प्रोफेशनल जरूरतों को पूरा करे. आईआईएम, इंदौर इन वीडियो का इस्तेमाल स्टूडेंट्स को पढ़ाने में करेगा. टिक-टॉक अलग-अलग कोर्स और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से वीडियो तैयार करेगा. आईआईएम, इंदौर के डायरेक्टर हिमांशु राय ने बताया कि इन वीडियोज की मदद से कम्युनिकेशन, स्ट्रैटजी, मार्केटिंग और नेगोसिएशन सिखाया जाएगा.
  इस टिक टॉक वीडियो से सुनील शेट्टी और अमिताभ बच्चन भी खुश हो गए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement