The Lallantop

PM मोदी की जम्मू-कश्मीर में रैली से ठीक पहले बारामूला में तीन आतंकी ढेर

सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद 13 सितंबर की देर रात जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना की 29 राष्ट्रीय राइफल्स और CRPF की एक संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था.

Advertisement
post-main-image
आतंकवादियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. (फाइल फोटो और मुठभेड़ की लोकेशन: X/ @ChinarcorpsIA)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार, 14 सितंबर को तीन आतंकवादियों को मार गिराया. सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ पट्टन के चक टपर क्रीरी इलाके में हुई. उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के इस इलाके में 13-14 सितंबर की रात घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सुरक्षाबलों का ‘ऑपरेशन चक टपर’

इंडियन आर्मी के चिनार कोर ने X पर पोस्ट कर बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी. 13-14 सितंबर की दरमियानी रात भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक संयुक्त टीम ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया.

Advertisement

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की. इसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अंधेरे के कारण ये ऑपरेशन बीच में रोका गया था और शनिवार, 14 सितंबर की सुबह फिर से शुरू किया गया.

सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया था और सुबह हुई मुठभेड़ में उन्होंने तीन आतंकवादियों को मारा गिराया. सूत्रों ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकवादी एक स्कूल की इमारत के पास छिपे हुए थे. आतंकवादियों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है. साथ ही, इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि वे किस संगठन से जुड़े थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें- किश्तवाड़ आतंकी मुठभेड़ में घायल दो जवानों की मौत, PM मोदी के दौरे से एक दिन पहले हुआ हमला

डोडा में PM मोदी का चुनाव प्रचार

बता दें कि 14 सितंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर के डोडा पहुंचे. उन्होंने आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों के लिए डोडा से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. पीएम मोदी के प्रचार अभियान की शुरुआत करने से कुछ घंटे सुरक्षाबलों ने बारामूला में तीन आतंकी मार गिराए.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छतरू इलाके में भी 13 सितंबर को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हुए हैं. शहीद हुए जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के तौर पर हुई है. वहीं घायल जवानों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

वीडियो: IC 814 हाईजैक का असली किस्सा, जब आतंकी मसूद अजहर को एयरपोर्ट लाया गया

Advertisement