The Lallantop

ऑनलाइन वोटिंग में बीजेपी जीतेगी या कांग्रेस, पता चल गया!

इस वोटिंग की अच्छी बात ये कि न उम्र की सीमा है, न जन्म का है बंधन.

Advertisement
post-main-image
अब (फिर से) होगा दंगल
आपकी खुराक का, स्वाद का हर अंदाज है हमारे पास. इसलिए हम चाहते ही नहीं हैं कि आपकी खोपड़ी में हेडेक हो. तो अइसा है कि हिमाचल-गुजरात में कांटे की टक्कर है. कांग्रेस जीतेगी कि बीजेपी ये या तो नास्त्रेदमस बता सकते हैं या ऑक्टोपस बाबा. लेकिन रुको एक मिनट. तुम यार जित्ती जल्दी फइटियाने लगते हो कि क्या बताएं. हर काम ऑनलाइन हो रहा है तो वोटिंग भी ऑनलाइन होगी. व्हाट्सऐप चेक करो, मैसेज आ गया होगा.
अइसा है कि अब सिर्फ टीवी पर ओपीनियन पोल नहीं होगा. वहां बहुत चिल्लमचिल्ली है. अब शांति से व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आ रहा है. उसमें एक लिंक रहेगा. उसको खोलके वोट कर देना. कांग्रेस और बीजेपी में से एक जीत जाएगी. लिंक ये है
. फिर ये बन के आएगा.
इस देश में दो ही पार्टियां हैं.
इस देश में दो ही पार्टियां हैं.

इसमें कहते हैं कि बहुत साइंस और टेक्नोलजी लगी है. एक आदमी एक ही बार वोट कर सकता है. लेकिन न इसमें उम्र की सीमा है न जन्म का है बंधन. जो चाहे धकापेल वोट कर सकता है. कहां का, कब का, किसका चुनाव है ये भी नहीं पता. इससे वोट कहां जाता है, कुछ पता नहीं. इस लिंक के नीचे ऐड आता है. सारा खेला वही है. उसी से पैसा मिलता है जो हमको लंपूकिया बनाने से कमाया जा रहा है. फिलहाल अभी तक जो वोटिंग हुई है उसके हिसाब से कांग्रेस आगे चल रही है. मामूली अंतर से ही सही, लेकिन अमित शाह के मोबाइल पर लिंक भेज दो तो उनको पता चले कितने पानी में हैं.
yayyyyyyyyy..हम जीत गए: राहुल गांधी
yayyyyyyyyy..हम जीत गए: राहुल गांधी

अगर ये जुगाड़ सेट हो जाए तो VPat और EVM का झगड़ा भी खतम हो जाए. केजरीवाल जी फिर व्हाट्सऐप टेंपरिंग का इल्जाम लगाया करेंगे.
जाते जाते एक लल्लनटॉप वी़डियो देख लो. ये हिमाचल चुनाव की लाइव कवरेज है.



ये भी पढ़ें:

हिमाचल की इस सीट पर मोदी के मंत्री अपनी कॉलेज की लड़ाई निपटा रहे हैं

Advertisement

सड़क पर मेमे बनाकर मध्यप्रदेश कांग्रेस सड़क पर ही रह जाएगी, विधानसभा नहीं पहुंचेगी

गुजरात का वो मुख्यमंत्री जिसने आपातकाल में इंदिरा गांधी का डटकर मुकाबला किया

Advertisement
Advertisement