The Lallantop

जॉब के लिए ये लड़का खुद को बेच रहा फ्लिपकार्ट पर!

और खुद की कीमत लगाई है 2 लाख रुपये.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लोगों को पैसे कमाने के लिए कॉर्पोरेट नौकरियों में अपना खून जलाते सुना होगा. सुना होगा कि पैसों के लिए लोग अपनी आत्मा बेच देते हैं. इन सारी कहावतों को 'लिटरली' लेते हुए IIT खड़गपुर के एक स्टूडेंट ने फ्लिपकार्ट कंपनीमें काम करने के लिए खुद को फ्लिपकार्ट पर बिकने के लिए चढ़ा दिया. और अपनी कीमत लगाई 27,60,200 रुपये. akash neeraj असल में ये आकाश मित्तल का सीवी है. क्या है कि ये फ्लिपकार्ट में अप्लाय करना चाहते थे नौकरी के लिए. सोचा ऐसा क्या करें कि कंपनी इनसे खुश हो जाए. तो लगाया दिमाग. और ऐसा सीवी बना भेजा. लेकिन खराब बात ये है कि बेचारे आकाश को खुद को कंपनी को बेच देने के बाद इंटरव्यू के लिए कॉल नहीं आया. हमारा तो कहना ये है कि अगर भाई साब इतने क्रिएटिव हैं तो फ्लिपकार्ट में घिसने के लिए नहीं, किसी बेहतर जॉब के लिए बने हैं. खैर. बेटर लक नेक्स्ट टाइम, ब्रो!

Advertisement
Advertisement