The Lallantop

इस बंदे ने मुकेश अंबानी को ही करोड़ों रुपये का चूना लगा दिया

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को 13 फ़र्ज़ी लाइसेंस बेच डाले और करोड़ों रुपये हजम कर लिए

Advertisement
post-main-image
मुकेश अंबानी की फाइल फोटो.
एक आदमी ने कम्पनी बनायी. बड़े-बड़े दावे किए. और लगा दिया चूना सीधे रिलायंस को. वही मुकेश अम्बानी वाली रिलायंस. अब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने उस आदमी की कंपनी की 4.87 करोड़ रुपये की सम्पत्ति कुर्क कर दी है. सम्पत्ति किसकी? कल्पेश दफ्तरी की. कम्पनी का नाम संकल्प क्रिएशन प्राइवेट लिमिटेड. कल्पेश दफ्तरी उसके डायरेक्टर. और कुर्क की गयी सम्पत्ति में मुंबई में स्थित एक व्यावसायिक परिसर के अलावा राजकोट में स्थित चार कमर्शल प्रॉपर्टी भी शामिल हैं. ED का आरोप है कि कल्पेश दफ़्तरी ने कुछ लोगों के साथ मिलकर विशेष कृषि और ग्रामोद्योग योजना के साथ 13 लाइसेंसों का फ़र्जीवाड़ा किया. और उन्हें हिंदुस्तान कॉन्टिनेंटल लिमिटेड नाम की कम्पनी के चालान के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बेच दिया. कल्पेश के साथ इस घोटाले में नियाज़ अहमद, पीयूष वीरमगामा, विजय गढ़िया आदि के भी नाम लिए जा रहे हैं. ED के मुताबिक़, जांच में यह भी पता चला कि विभिन्न कंपनियों के खातों में 13 विशेष कृषि और ग्रामोद्योग योजना लाइसेंस बेचने के लिए 6.8 करोड़ रुपए आरोपियों को मिले थे. इस रकम को कई कंपनियों में घुमाया गया. मतलब एक कम्पनी से पैसा दूसरी कम्पनी तक. फिर इस पैसे का उपयोग कल्पेश दफ्तरी और अन्य लोगों ने किया.  न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक़, ED ने इस बाबत आधिकारिक प्रेस रिलीज़ भी जारी की. इसमें ED ने कहा है कि CBI ने FIR दर्ज की थी. CBI ने IPC की धोखाधड़ी आदि की धाराओं 420, 467, 468, 471, 477A के अलावा  प्रिवेन्शन ऑफ़ करप्शन एक्ट 1988 के सेक्शन 13(2) और 13(1)(d) के तहत केस दर्ज किया था. उसके बाद ED ने ये जांच शुरू की.  जांच हुई. और सम्पत्ति कुर्क कर ली गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement