हिंदुस्तान में एक चाय वाले का लड़का प्रधानमंत्री बन जाता है. पाकिस्तान में नीली आंखों और गोरी रंगत वाला एक चाय वाला रातों-रात मॉडल बन जाता है.
ये दोनों 'चाय वाले' की पहचान से आगे आए. समाज इसे 'आगे आना' ही कहेगा. लेकिन एक शख्स है जो 30 लाख रुपये की नौकरी छोड़कर चाय वाला बनना पसंद करता है. फिर चाय बनवाता है. शानदार चाय. कई जायकों वाली चाय. बड़ी ही इमोशनल कहानी है इस चाय वाले की.

source- hangout.flavours
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का एमपी नगर. वहां एक शॉप है चाय की. नाम है 'चाय-34'. इसके मालिक हैं मधुर मल्होत्रा. NRI हैं. ऑस्ट्रेलिया में नौकरी करते थे. 30 लाख का पैकेज था. पेरेंट्स इंडिया में रहते थे. मन ऑस्ट्रेलिया में नहीं लगता था, पेरेंट्स की फ़िक्र रहती थी. वो अपने साथ मां-बाप को भी ले जाना चाहते थे, लेकिन बिजनेस और कुछ पर्सनल इशू के चलते ये संभव नहीं हो पाया. साल 2011 में उनकी मां की तबीयत खराब हो गई. वो अपनी जॉब छोड़कर इंडिया वापस आ गए.

source-zomato.com
दादा के साथ उनकी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगे. कुछ वक्त तक फैमिली का रियल एस्टेट का बिजनेस संभाला. वो कुछ नया करना चाहते थे. उनके पास कई बड़ी कंपनियों के ऑफर थे. लेकिन 2011 में उन्होंने 'चाय-34' शॉप खोल ली और फिर वो शॉप मशहूर होती गई. शॉप के बोर्ड पर लिखा है 'पेट पूजा और थोड़ी सी गपशप'.

मधुर का कहना है, 'हमने यहां चाय के लगभग 20 फ्लेवर्स रखे हैं. इनमें हमारे पास 50 लीटर का स्टोरेज है, जो एक ही घंटे में खत्म हो जाता है. इनमें तुलसी-इलायची, तुलसी-अदरक, मसाला चाय जैसे देसी वैराइटीज के अलावा लेमन-हनी, लेमन-तुलसी और रॉ टी फ्लेवर्स भी शामिल हैं.'
चाय-34 यूथ के लिए एक बेस्ट अड्डा है. जहां नौजवान आते हैं और चाय की चुस्कियों के साथ अपनी बातें शेयर करते हैं. इस शॉप में चाय के साथ, बर्गर, समोसा और ऐसा हल्का-फुल्का खाने का सामान भी मिलता है.












