The Lallantop

91 सेंटीमीटर का ये बंदा आपसे कुछ कहना चाहता है

आज के दिन की सबसे खूबसूरत चीज है ये. इसे देखिए. शायद आपकी, हमारी परेशानियों को सॉल्यूशन मिल जाए.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

एक बाबा ने कहा है, 'सबसे खूबसूरत शब्द वो होते हैं, जो कहे नहीं जाते.'

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शिकागो में एक बंदा रहता है. प्यारा सा बंदा. प्यारा सा दिल है. नाम है सीन स्टीफेंस. शरीर की लंबाई 91 सेंटीमीटर. हड्डियों की एक बीमारी है, जिसकी वजह से शरीर ने ग्रोथ नहीं की. उम्र 37 साल है. लेकिन दिल आज भी बच्चा है. सीन स्टीफेंस से कुछ वक्त पहले एक वीडियो बनाया. सीन बोल नहीं पाते हैं. बहुत ज्यादा उछल कूद भी पॉसिबल नहीं है. इसके बावजूद सीन ने इस वीडियो में सब कुछ कह डाला. क्योंकि जैसा पहली लाइन में बकौल एक बाबा ने कहा है, 'सबसे खूबसूरत शब्द वो होते हैं, जो कहे नहीं जाते.' सीन वीडियो में कुछ सवाल करते हैं. उसके जवाब देते हैं, प्यारी सी मुस्कान के साथ. सीन हमें बताते हैं कि वो हमसे कित्ता प्यार करते हैं. ठीक वैसे, जैसे हम छोटे में अपनी मम्मी को बताते थे हाथ फैलाकर.. इत्ता सारा. सीन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहा. देखें वीडियो... https://www.youtube.com/watch?v=1OMHTxPJCng सीन शिकागो में 1979 को पैदा हुए थे. अभी वहीं रह रहे हैं. कई किताबें लिख चुके हैं. लोगों को मोटिवेट करते हैं. अमेरिका में अच्छे खासे लोग जानते हैं.

Advertisement
Advertisement
Advertisement