The Lallantop

बाबा के डेरे से परमाणु बम छोड़कर सब कुछ बरामद हो गया है

5000 जवानों की टीम ने तीन दिन में इतना कुछ खोज लिया है कि जांच होते-होते कहीं राम रहीम बाहर भी न आ जाए.

Advertisement
post-main-image
सिरसा स्थित राम रहीम का डेरा.
1. बाबा के डेरे से मिले लैपटॉप, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और दूसरे उपकरण टीम ने सीज किए हैं. 2. सिरसा के डेरे में बाबा का अपना माही सिनेमा हॉल है, जो मनोरंजन कर नहीं देता था. 3. बाबा के कमरे में दो सुरंगें मिली हैं, जो साध्वियों के कमरे में खुलती हैं. 4.गुफा से Ak-47 के मैगजीन का कवर मिला है. 5. अवैध पटाखा फैक्ट्री सील की गई है, जहां भारी मात्रा में विस्फोटक रखे थे. 6. 5 बच्चे बरामद हुए हैं, जिनमें से दो नाबालिग थे. 7. न्यूज चैनल के काम आने वाली ओबी वैन मिली है. 8. काले रंग की एक लग्जरी कार मिली है, जिसपर नंबर प्लेट नहीं है. 9. दवाइयों की खेप बरामद हुई है, जिसपर कोई लेबल नहीं लगा था. 10. नई और पुरानी करंसी मिली है. 11. प्लास्टिक की करंसी मिली है. बताया जाता है कि इसी से डेरे में सामान की खरीद-फरोख्त होती थी. 12. रेडिमेड गारमेंट्स की फैक्ट्री मिली है, जो बाबा की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत के नाम पर है. 13. कुछ विलुप्त प्राय जानवर और उनके अवशेष मिले हैं. 14. सैकड़ों जोड़ी जूते, डिजाइनर कपड़े और टोपियां बरामद हुई हैं. 15.तलाशी में वॉकी-टॉकी सेट मिला है. 16.एक अस्पताल को सील किया गया है, जहां मानव अंगों का काला कारोबार होता था. 17. स्किन ट्रांसप्लांट यूनिट मिली है, जहां अवैध तरीके से स्किन ट्रांसप्लाट किया जाता था. 18. अवैध तरीके से चल रही दो आरा मशीनें जब्त की गई हैं.
सिरसा के डेरे से विस्फोटक (बाएं) और प्लास्टिक के सिक्के बरामद हुए हैं.
सिरसा के डेरे से विस्फोटक (बाएं) और प्लास्टिक के सिक्के बरामद हुए हैं.

ऊपर जिस सामान की लिस्ट है, वो बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के डेरे से बरामद हुई हैं. इसे गनीमत ही समझिए कि बाबा ने अपने डेरे में परमाणु बम नहीं रखा है. उनके जैसे कारनामे हैं, अगर उनके चाहने वाले उन्हें दुनिया का सबसे शक्तिशाली आदमी भी साबित कर दें, तो इसे ज्यादा नहीं कहा जाएगा. जेल जाने के बाद बाबा अपनी ताकत दिखा भी चुके हैं. अनुयायियों को बरगलाकर हिंसा करवाई जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और एक पूरा शहर तीन दिन तक जलता रहा.

5000 जवानों की 10 टीमें चला रही हैं अभियान

डेरे से पुलिस ने अवैध पटाखे से भरे 85 कॉर्टन बरामद किए हैं.
डेरे से पुलिस ने अवैध पटाखे से भरे 85 कॉर्टन बरामद किए हैं.

5000 जवानों की टीम ने तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद इन सामानों की बरामदगी की है. बाबा बनने से लेकर जेल जाने के बीच उसने जो किया है, उसका चिट्ठा सामने आता जा रहा है. उसके कई ऐसे राज़ हैं, जो उसने अपने आश्रम में दफन कर रखे हैं, जिनको एक-एक करने उजागर किया जा रहा है. इसी के तहत 8 सितंबर को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस और पीएसी के साथ ही अर्धसैनिक बलों के 5000 जवान सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय के अंदर सर्च कर रहे थे. 10 सितंबर को तलाशी अभियान पूरा हो गया. इस अभियान की निगरानी के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एके पवार की नियुक्ति की गई है. 20 जेसीबी मशीनों ने डेरे की खुदाई कर सुबुत इकट्ठे किए हैं, जिसकी वीडियोग्राफी करवाई गई है.

लगाना पड़ा है कर्फ्यू

sirsa-corfew
सर्च ऑपरेशन के लिए सिरसा में पुलिस और पैरा मिलिट्री की 25 कंपनियां तैनात की गई थीं. इसके अलावा आर्मी की 2 कंपनियां भी मौजूद थीं. बम निरोधक दस्ते के 12 जवानों के अलावा 1000 जवान तैनात किए गए थे. पुलिस ने ऑपरेशन के लिए 15 लोहारों को भी हायर किया था, जो ताले तोड़ रहे थे. डेरा सच्चा सौदा का जहां तक इलाका है, वहां कर्फ्यू घोषित किया गया था, जो 10 सितंबर तक जारी था. डेरे को पहले ही समर्थकों से खाली कराया जा चुका है. सिरसा में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी.

उठ रहे हैं सवाल

तलाशी में डेरे से दो सुरंगें भी मिली हैं.
तलाशी में डेरे से दो सुरंगें भी मिली हैं.

बलात्कारी बाबा के डेरे में तलाशी अभियान खत्म हो चुका है. 20 जेसीबी मशीनों और फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ टीमें खुदाई में जुटी थीं, जो बरामद सामान की जांच कर रही हैं. इस पूरे अभियान पर सवाल भी उठ रहे हैं. गुरमीत को 28 अगस्त को 20 साल की सजा सुनाई गई. उसके 11 दिन के बाद डेरा में सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ है. बताया जा रहा है कि इस दौरान डेरे से 20 ट्रक भरकर बाहर निकले हैं, जिनमें भारी मात्रा में कैश, ज्वेलरी, हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान था. ऐसे में 11 दिन के बाद सर्च करने और खुदाई करने से पुलिस को कुछ खास मिलने वाला नहीं है.
वीडियो में देखें बलात्कारी बाबा के कारनामे





ये भी पढें:
राम रहीम के डेरे में मिली इन चीजों के बारे में आपको कोई नहीं बताएगा!

राम रहीम की भौकाली महंगी गाड़ियों का सच जानिये

प्रियंका तनेजा उर्फ़ हनीप्रीत: गुरमीत की 'गुड्डी', जिसके बिना उसका एक मिनट भी नहीं कटता

गुरमीत ने ही क्रिकेट में टी-20 का आविष्कार किया था!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement