दिल्ली में सामने आया भैंस डकैती का नायाब मामला
बुराड़ी इलाके में तमंचे की नोक पर आदमी की भैंस लुटी.
Advertisement

(सिंबॉलिक तस्वीर)
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में ये आदमी अपनी दो भैंसों के सहारे रहता था. मतलब उन्हीं के दम पर कमाता-खाता था. लेकिन बीते मंगलवार दो बदमाश उसके घर में घुसे, उसके हाथ पांव बांधे, और उसकी आंखों के सामने दोनों भैंसे और एक भैंस के बच्चे को उठा ले गए. ये बदमाश हथियारों के साथ टेंपो में आए थे. भैंसों का मालिक नेहरू सिंह बुराड़ी के ए-ब्लॉक में रहता है. घर के बाड़े में चार भैंसें पाल रखी हैं. हर रात की तरह इस रात भी नेहरू सिंह डेरी में ही सोया हुआ था. लेकिन एक बजे के आस पास हुई खटर-पटर से उसकी नींद खुल गई. उसने देखा तीन आदमी उसकी भैंसों को खोल रहे थे. जब नेहरू ने टोका, तो तीनों बदमाशों ने उसपर हमला कर दिया. उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ पांव बांध कर एक कोने में डाल दिया. फिर तमंचे की नोक पर हुई घर में भैंस की डकैती. और बदमाश दो भैंसे और एक भैंस के बच्चे को टेंपो में लादकर ले गए. बदमाशों के जाने के बाद नेहरू सिंह ने किसी तरह अपने हाथ-पांव खोले. पड़ोसियों को बताया. 100 नंबर पर कॉल किया. पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है. भैंसों के हुलिया, रंग और उम्र की जानकारी दर्ज की गई है. क्राइम टीम छानबीन कर रही है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement












.webp?width=275)

.webp?width=275)





.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)