The Lallantop

बिहार पुलिस ने 33 साल बाद चोर पकड़ा, चोरी जान माथा पकड़ कहेंगे- इसके लिए इतना इंतजार!

33 साल बाद भी पुलिस ने चोर का पीछा नहीं छोड़ा, पकड़ ही लिया

Advertisement
post-main-image
एक चोर को पकड़ने में लग गए 33 साल (फोटो- आजतक)

बिहार (Bihar) पुलिस ने 33 साल बाद एक केस सुलझाया है. अब ये लाइन सुनकर आपको लग रहा होगा कि पता नहीं कौन सा खतरनाक केस है जिसे सुलझाने में इतना वक्त लग गया. दिमाग में एक खूंखार मुजरिम की इमेज भी बन गई होगी. शेरलॉक होम्स टाइप कोई केस याद आया होगा. एक्सपेक्ट किया होगा कि आरोपी का कोई खतरनाक नाम भी होगा जिससे पुलिस वाले और बाकी लोग उसे याद करते होंगे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये मामला है बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र का. केस बहुत छिटपुट सा है. आजतक से जुड़े पुष्पेंद्र पांडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम 'झंझटू भर' है. वो उड़ियानगंज का रहने वाला है. इलाके का कुख्यात चोर है. उस पर बिजली के तार और मवेशी चुराने जैसे कई आरोप हैं. कई केस भी दर्ज हैं.

1990 में बिजली का तार चुराने के एक मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया. कोर्ट में उसके खिलाफ वॉरंट जारी किया. इसके बाद वो अचानक फरार हो गया. पुलिस तलाश में जुटी रही लेकिन वो नहीं मिला.

Advertisement

ये भी देखें- बिहार में चोर पूरा मोबाइल टावर चुरा ले गए, तीन दिन तक काट-काटकर ट्रक में भरा!

दरअसल हाल ही में बक्सर के SP मनीष कुमार के आदेश पर कुछ पुरानी फाइलें खोली गईं. तो उनमें से एक झंझटू भर की भी निकली. पुलिस ने फिर से तलाश शुरू की. गुप्त जानकारी मिली कि वो तो अपने घर पर ही छिपा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी की और 33 साल बाद आरोपी पकड़ा गया. गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया.

बक्सर हेडक्वार्टर के DSP अशफाक अंसारी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से चोरी के मामले में आरोपी को तलाश किया जा रहा था. 33 साल बाद उसे उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

घटना के बाद से बिहार पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं कि एक मामूली चोर को पकड़ने में तीन दशक से ज्यादा का वक्त कैसे लग गया. 

वीडियो: बिहार के लड़कों ने सरकारी नौकरी की चाहत में जो बताया, वो सोचने पर मजबूर कर देगा

Advertisement