सस्पेंस भरा कहानी-2 का ट्रेलर: क्या विद्या बालन बच्चों के मर्डर करती है?
सुजॉय घोष चार साल बाद अपनी पिछली जोरदार फिल्म का सीक्वल ले आए हैं.
Advertisement

फिल्म के दृश्य में विद्या बालन की पात्र.
'कहानी' 2012 में रिलीज हुई थी जिसने विद्या बालन कपूर के करियर को खास मजबूती दी थी. ऐसा ही निर्देशक सुजॉय घोष के साथ हुआ. उन्हें सिर्फ इसी फिल्म के कारण जाना जाता है. चार साल से उन्होंने कोई दूसरी फीचर भी नहीं डायरेक्ट की थी. अब वे 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' ले आए हैं. फिल्म का पहला ट्रेलर आ गया है. ये ट्रेलर विद्या के कैरेक्टर दुर्गा के साथ खुलता है. उसे किसी का फोन आता है कि उसकी नन्ही बेटी मिम्मी को किडनैप कर लिया गया है. वह किडनैपर की बताई जगह जा रही होती है कि रास्ते में एक्सीडेंट हो जाता है. कोमा में चली जाती है. जो पुलिस अधिकारी उसके मामले को देख रहा होता है ये भूमिका अर्जुन रामपाल ने की है. हालांकि वे पिछली 'कहानी' में नवाज के ए. खान वाले कड़क रोल जैसा आकर्षण तो नहीं पैदा कर पाते लेकिन फिर भी कहानी में उन्हें देखना अच्छा लगता है. आगे होता ये है कि उनके पुलिस अधिकारी के पात्र को पता चलता है कि दुर्गा रानी सिंह भागी हुई है और पुलिस को उसकी तलाश है. आरोप है कि उसने बच्चों को किडनैप किया है और मर्डर किया है. यहीं से कहानी सस्पेंस में डूब जाती है. इतने में ये तो नहीं कहा जा सकता कि ये कहानी पिछली वाली से बेहतर होगी कि नहीं लेकिन इसे फीका नहीं कहा जा सकता. 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' इस साल 2 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर:
https://www.youtube.com/watch?v=Ez4mXaeSKuk
Advertisement










