The Lallantop

इस अखबार ने ट्रम्प की दी हुई गालियां छापीं, 2 पन्ने भर गए

ये प्रेसिडेंट बन गए तो अमेरिका का क्या होगा. दुनिया का क्या होगा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तो अमेरिका में चुनाव की तैयारी चल रही है. और हमें अमेरिकी चुनाव के बारे में कुछ पता हो न हो, ये जरूर पता है कि डॉनल्ड ट्रम्प और हिलेरी क्लिंटन के बीच जंग छिड़ी हुई है. इन सब के बीच डॉनल्ड ट्रम्प की दी हुई स्पीचों के बड़े चर्चे रहे हैं. कहते हैं ऐसा कोई इंसान नहीं, जिसके बारे में ट्रम्प ने बुरा-भला न कहा हो. विवाद तो जैसे ट्रम्प का दूसरा नाम है. अमेरिका के न्यू यॉर्क टाइम्स अखबार ने वो किया, जो कोई अखबार शायद ही करने की हिम्मत करे. उन्होंने डॉनल्ड ट्रम्प के उन सारे भद्दे शब्दों की लिस्ट बनाई, जो ट्रम्प ने अपनी स्पीच में किसी के लिए भी इस्तेमाल किए थे. इस लिस्ट में 281 लोगों, जगहों और चीजों के नाम शामिल हैं जिन्हें रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रम्प ने ट्विटर पर बुरा कहा है. चाहे वो हिलेरी क्लिंटन जैसे लोग हों, वॉल स्ट्रीट जैसे जर्नल, या फिर चाइना और मेक्सिको जैसे देश. https://twitter.com/armandoarrieta/status/790554905819934724 याद दिला दें कि ट्रम्प अपनी कथनी ही नहीं, करनी के लिए भी बदनाम रहे हैं. इनपर टैक्स न देने और औरतों के साथ बदतमीज़ी करने के आरोप भी हैं.

Advertisement
Advertisement