तो ओम ने अभी बिग बॉस के घर में रोहन और बानी के ऊपर पेशाब फेंका था. रोहन वो लड़का है, जो 'ये रिश्ता बहुत साल से टीवी पर दिखाया जाता है' वाले सीरियल में अक्षरा का बेटा बनता है. हमको कहां से पता है न पूछना. इस विशुद्ध चमनपने के बाद बाउंसर्स बुलाये गए और ओम को शांति दे दी गई, माने धकिया कर बाहर निकाल दिया गया. एक बार फिर हमने धकिया ही लिखा है. जैसा कि होता है बिग बॉस में फुंके हुए कारतूस जाते हैं, और उन फुंके हुए कारतूसों को जब धकिया के वहां से भगा दिया जाता है तो मीडिया उनके खोखे बिन लेता है. ऐसे ही एक चैनल ने उसे बिन लिया. वहां ओम ने कहा "अगले दो हफ्तों में बिग बॉस ने उन्हें घर के अंदर नहीं बुलाया तो वो फिनाले नहीं होने देंगे." फिनाले फाइनल को कहते हैं, जब शो में कुछ भी नहीं बच जाता तो उसे खत्म कर दिया जाता है, हम खत्म कर रहे हैं, इस घोषणा को फिनाले कहकर पुकारा जाता है, ऐसा करने से लगता है कोई बड़ा शो खत्म हुआ है.
ये आदमी कितना फर्जी है, एक इंटरव्यू में देखा. अरे बप्पा पिन्नाने लगा. कहा इस शो को मैंने अपना प्राण समझा सब दे दिया. गैस्प...गैस्प...गैस्प. खुद को बर्बाद कर लिया. अपना इमेज बर्बाद कर लिया. ( एक्सक्यूज मी भिया, आपकी इमेज न JPEG फ़ॉर्मेट में भी अच्छी नहीं आती होगी.) बदले में मुझे क्या मिला. एक बेइज्जती. (एक बेइज्जती क्या होता है? बेइज्जती या तो होती है या नहीं होती. एक या दो नहीं होती, बहुत या ज्यादा होती है. इनकी तो बहुत ही हुई है)
फिर इसने कहा, जितने एक्टर हैं, मैं सबसे अच्छा एक्टर हूं. इसमें कोई दो राय नहीं है. डेफीनेटली. फिर ये भी कहा मैंने वहां जो बुरा किया सब एक्टिंग था. फिर उस आदमी ने जो कहा वो सुनने के बाद मार्लन ब्रांडो दोबारा मर गए. उसने कहा जो गॉडफादर बनी थी. मुझे फाइनेंसर मिलने वाले हैं, मैं फिल्म बनाऊंगा और उससे खतरनाक गॉडफादर बनके दिखाऊंगा.
यार इस आदमी ने ये कह दिया. https://www.youtube.com/watch?v=klDURoys2Gk अब कुछ सुनने को बचा ही नहीं. हम सिर धुनने जा रहे हैं. अब नहीं सहा जाता. वीडियो आप लोग खोज के देख लेना.
इस बार तो केजरीवाल भी बिग बॉस देखेंगे, इस बंदे के लिए












