WWE में बड़े-बड़े पहलवानों को घसीट-घसीटकर पीटने वाले ग्रेट खली (The Great Khali) को कौन नहीं जानता. इनका असली नाम दिलीप सिंह राणा है. WWE रेसलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. ये हमेशा फैन्स के लिए ज़रा हटके कॉन्टेंट डालते रहते हैं. इस बीच ग्रेट खली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. अगर आपने वीडियो (Social Media Viral Video) नहीं देखा, तो पहले वीडियो देख लीजिए.
ग्रेट खली ने दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला को उठाया, VIDEO वायरल
इंस्टाग्राम पर Great Khali ने एक वीडियो पोस्ट किया, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. वीडियो में द ग्रेट खली दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला Jyoti Amge के साथ नज़र आ रहे हैं.
.webp?width=360)
ये वीडियो खली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में द ग्रेट खली दुनिया की सबसे छोटे कद वाली महिला ज्योति आम्गे के साथ नज़र आ रहे हैं. वीडियो देखने से पता चल रहा है कि दोनों काफी फन कर रहे हैं. खली एक हाथ से ही ज्योति को पूरी तरह उठा लेते हैं और फिर हवा में घुमाते हैं. बाद में वो उन्हें अपने पैर पर बिठा लेते हैं. इस दौरान ज्योति भी खूब हंसती हुई दिखती हैं.
इस वीडियो को अभी तक 12.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि 6.87 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो को देखने के बाद लोगों के मिक्स्ड रिएक्शन हैं. कुछ लोगों को वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. वहीं कुछ लोग इसे देखकर खली की आलोचना कर रहे हैं.
श्रुति नाम की यूजर ने कमेंट कर लिखा,
“मुझे ये बहुत आपत्तिजनक लग रहा है. देखने में ऐसा लग रहा है कि जैसे आपके लिए वो खिलौना है. मेरा मतलब है. वो एक इंसान हैं और आप एक इंसान के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं करते हैं, खासकर जब यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि वो कितनी अनकंफर्टेबल हैं.”

@callmesceedee ने कमेंट कर लिखा,
“दुनिया के के सबसे बड़े कद वाली आदमी और दुनिया को सबसे छोटे कद वाली महिला, दोनों को एक साथ देखकर मुझे खुशी हुई.”

इस तरह के और भी कॉमेंट्स से ग्रेट खली की पोस्ट अटी पड़ी है.
आपको बता दें ज्योति महाराष्ट्र के नागपुर से हैं. उनके नाम दुनिया के सबसे छोटे कद वाली महिला का खिताब है. ज्योति दुनिया घूम चुकी हैं. वो तमाम सिलेब्रिटीज से मिली हैं. उन्होंने देश विदेश के बड़े शोज में भी हिस्सा लिया है.
ये भी पढ़ें: रंगा ने फिल्म में बनाई रील, अब उसने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया
वीडियो: लल्लनटॉप चुनाव यात्रा: छपरा में 'आरा हिले छपरा हिले' गाने से जुड़ी क्या कहानी बता गया तांगेवाला?











