The Lallantop

पठानकोट हमले के पीछे हो सकता है पाकिस्तान: पर्रिकर

शहीदों के परिवार की 25 लाख रुपये से की जाएगी मदद.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
पठानकोट हमले के बाद डिफेंस मिनिस्टर मनोहर पर्रिकर ने मंगलवार को मीडिया से बात की. पर्रिकर ने कहा, पठानकोट हमले में 6 आतंकी मारे गए. सुरक्षाबलों को बधाई, कठिन ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाने के लिए. सेफ्टी को देखते हुए अब भी सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है. सेना का मेन ऑपेरशन केवल 28 घंटे ही चला. https://twitter.com/PTI_News/status/684329027268554752 पर्रिकर ने कहा, आतंकी हाई क्वालिटी विस्फोटक लेकर आए थे. आतंकियों की पुष्टि डीएनए टेस्ट से होगी. सेना का कॉम्बिंग ऑपरेशन बुधवार तक चल सकता है. https://twitter.com/ANI_news/status/684325124787458048 पर्रिकर ने कहा, शहीदों के परिवार की 25 लाख रुपये से मदद की जाएगी. परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. पठानकोट हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ  होने का शक है. हमले के वक्त पठानकोट एयरबेस पर पांच-छह देशों के ट्रेनी भी थे. पर्रिकर ने कहा, हमने सिक्योरिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया. पर्रिकर ने मंगलवार शाम गुरदासपुर जाकर शहीद फतेह सिंह के परिवार से मुलाकात की. https://twitter.com/ANI_news/status/684367780896878593  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement