उड़ी हमले की सुगबुगी अभी बंद हुई नहीं थी कि लो, एक और आतंकी हमला. जम्मू-कश्मीर के बारामूला में इस बार. फिर सेना का कैंप निशाना बना. हमला संडे रात लगभग 10:30 बजे हुआ. 46 राष्ट्रीय रायफल्स के कैंप पर. BSF और पुलिस मौके पर पहुंची. गोलियां दोनों ओर से चली और आतंकी भाग लिए. लेकिन दुखद ये कि हमारा एक जवान नितिन शहीद हो गया. BSF के 3 जवान घायल हुए हैं. बताते हैं कि दोनों तरफ से डेढ़ घंटे गोलियां चलीं.
खबर ये भी आई है कि आतंकी कैंप तक नहीं पहुंचे. पास के एक पार्क से घुसने की कोशिश की. जवाब में फायरिंग हुई. पता लग रहा है कि आतंकी करमजले पहले ग्रेनेड फेंके. मुंहझौंसों ने कैंप पर दो तरफ से आतंकी हमला किया. हमले में करीब 4 से 6 आतंकी उचक्के शामिल हो सकते हैं. ये कैंप नॉर्थ कश्मीर में है. झेलम के तट पर. बारामूला में आज़ाद गंज और जांबाजपोरा के बीच. BSF के कैंप पर भी हमला किया गया था. तो उसका जवाब सेना और बीएसएफ के साझा ऑपरेशन में दिया गया.
पाकिस्तान वाले उसके पहले 8 बजकर 20 मिनट पर जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सीजफायर का तोड़ते हुए फायरिंग कर चुके हैं. 10-12 राउंड. बदले में गोलियों की सलामी उन्हें भी दी गई.
पीतल की कोई कमी इधर भी नहीं है. आशंका इस बात की है कि आज जो हमला कर डाले, ये पहले से छुपे बैठे थे, सर्जिकल स्ट्राइक के बाद नहीं आए होंगे.
हमले के बाद बीएसएफ के डीजी ने राजनाथ सिंह को बताया कहां क्या हो रहा है. इंडिया के एनएसए अजीत डोभाल ने भी आतंकी हमले से जुड़ी जानकारियां ली हैं. वहीं गृह मंत्री ने एनएसए से भी बात की है. एनएसए डोबाल ने राजनाथ को क्या-कैसा है स्पष्ट किया. जब हमला हुआ उत्ती देर उमर अब्दुल्ला भी ट्वीट कर कन्फर्म किए कि उनके साथियों ने उन्हें गोलियां चलने की जानकारी दी है.
बारामूला में हमले के बाद अब ऑपरेशन खत्म हो गया है, लेकिन एहतियातन सर्च ऑपरेशन जारी है. आर्मी ने भी इस बात की घोषणा कर दी है.