The Lallantop

'एक सेकेंड में देंगे तीस लाख नौकरियां....', तेजस्वी यादव ने पूरा प्लान बता दिया

Tejashwi Yadav ने Nitish Kumar को लेकर कहा- 'उनकी पार्टी 2024 तक खत्म हो जाएगी. लेकिन हम दिल से उनकी इज्जत करते हैं. उन्होंने पाला बदला वो उनकी मजबूरी रही होगी.'

Advertisement
post-main-image
तेजस्वी यादव ने आजतक के साथ बातचीत की (फोटो- इंडिया टुडे)

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि INDIA गठबंधन की सरकार बनी तो वो एक सेकेंड में 30 लाख नौकरियां बाटेंगे (Tejashwi Yadav Bihar Politics). इसके पीछे का प्लान भी बताया है. इंडिया टुडे के साथ इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी ने कई और जरूरी मु्द्दों पर बात की. BJP पर निशाना साधा और ये भी दावा कर दिया कि 2024 में नीतीश कुमार की पार्टी खत्म हो जाएगी.

Advertisement

एक सेकेंड में तीस लाख नौकरी वाले दावे को लेकर तेजस्वी से सवाल किया गया कि वो इतनी नौकरियां कहां से लाएंगे? तो जवाब में वो बोले,

पद खाली पड़े हैं. उन्हें भर देंगे. बजट तो तीस लाख का है तभी तो पद खाली हैं. बिहार में जैसे किया वैसे ही करेंगे.

Advertisement

बिहार में किए काम गिनाते हुए तेजस्वी ने कहा,

17 महीने में हमें जो मौका मिला और बतौर डिप्टी सीएम हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया. हमने 5 लाख नौकरियां दीं. लोगों को हम पर विश्वास है. हम पर लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी है. हम पर ही नहीं, बल्कि हर नागरिक के कंधे पर ये जिम्मेदारी है. 

तेजस्वी ने दावा किया,

Advertisement

खुलेआम BJP वाले मंच पर कह रहे हैं कि हमें 400 सीट दे दो और हम संविधान खत्म कर देंगे. हर जगह से ऐसे बयान आ रहे हैं. उनका एजेंडा सामने आ गया है. लोकतंत्र तो खत्म हो गया है. अब लोगों के पास ऑप्शन ही नहीं है कि वो अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुन पाएं.

तेजस्वी ने चुनाव में धांधली का आरोप भी लगाया, बोले-

पिछली बार के चुनाव में 12 हजार वोट का ही फर्क था. हमारी काउंटिंग के प्रोसेस को स्लो किया गया. रोका गया फिर रात में चालू किया गया. चंडीगढ़ जैसा ही बिहार में हुआ. हमारे साथ चीटिंग हुई.

तेजस्वी से पूछा गया कि क्या उन्होंने नीतीश कुमार के वापस आने के लिए कोई विंडो छोड़ी है. इस पर वो बोले,

नीतीश जी की हम दिल से इज्जत करते हैं. उन्होंने पाला बदला वो उनकी मजबूरी रही होगी. एक दिन जब मैं किताब लिखूंगा तब सब बातें लिखूंगा. वो गठबंधन तब करेंगे ना, जब उनकी पार्टी बचेगी. नीतीश जी की पार्टी 2024 तक खत्म हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव ने रैली में कुर्ता उठाकर लोगों को बताया किस दर्द से गुजर रहे हैं

तेजस्वी ने प्रशांत किशोर के बारे में भी बात की. बोले कि वो बीजेपी के एजेंट रहे हैं, अपना बिजनेस करते हैं और बिहार के लोग उन्हें अच्छे से जानते हैं.

वीडियो: 'NDA में चाचा का मन...', तेजस्वी यादव का नीतिश कुमार पर बड़ा बयान

Advertisement